पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची ऋतु कुमारी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। बच्ची राम विनय चौरसिया की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, ऋतु कुमारी शुक्रवार शाम से अपने घर से लापता थी। वह अपनी बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी और चैनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में बच्ची का शव कुएं में देखा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया, पुलिस इसे आपराधिक तत्वों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का मामला मान रही है। विधायक आलोक चौरसिया ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
You may also like

SSC CHSL Admit Card 2025 OUT: जारी हुए एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने का सीधा लिंक

Dipesh Mhatre: कल्याण डोंबिवली में आया राजनीतिक भूचाल, दीपेश म्हात्रे BJP में शामिल, उद्धव-शिंदे गुट को बड़ा झटका

कोटा डबल मर्डर केस सुलझा: पैसों के लेन-देन में मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज, ग्रैप पर सीएक्यूएम उप-समिति ने की समीक्षा

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों के ट्रेड पर मचा जबरदस्त बवाल!




