
भाेपाल । आज साेमवार काे राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस है। हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह सिविल सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए खुद को फिर से समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा और काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर लाेकसेवकाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा प्रगति, गरीब के उत्थान एवं प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोककल्याण के प्रयासों को समर्पित राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकसेवकों के कठोर परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। आप सभी विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प साकार करने में उल्लेखनीय योगदान दें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी आज मप्र के दो कलेक्टरों को करेंगे सम्मानित
कुशीनगर में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत
Tragic Road Accident in Chittorgarh Claims Lives 4 Devotees En Route to Sanwaliyaji Temple
भारतीय उद्योग में अस्थिरता? 41 सीईओ ने 2025 में दिया इस्तीफ़ा, क्या है कारण
फिल्म केजीएफ के स्टार अभिनेता यश ने किया भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल