Top News
Next Story
Newszop

Kota दशहरा मेले में लेजर लाइट एंड साउंड शो, वीडियो में देखें अरावली पर्वत श्रृंखला

Send Push

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा का 131वां राष्ट्रीय दशहरा मेला सोमवार को लेजर, लाइट एंड साउंड शो के अद्भुत आयोजन के साथ नवाचारों का जीवंत गवाह बना। इस शो के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन का यथार्थ चित्रण किया गया। विजयश्री रंगमंच पर आयोजित इस लेजर, साउंड एंड लाइट शो के जरिए लेजर के साथ रोशनी और ध्वनि का अद्भुत संगम देखने को मिला। धुएं के साथ लेजर की रोशनी से रंगमंच नहा उठा। दूर से ही लोग लेजर की अदबुध रोशनी देखकर ठहर गए।


लेजर एनीमेशन के जरिए सबसे पहले भगवान राम के जन्म से हुई। इसके बाद वनवास, सीता हरण, रामसेतू निर्माण, संजीवनी पर्वत, कुम्भकर्ण वध,मेघनाद वध, राम रावण युद्ध तक श्री राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। राम राज्य की स्थापना के दृश्य पर परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

पर्दे पर पड़ती लेजर की किरणों का ऐसा जीवंत संगम हुआ कि एक से एक बिंदु जब जुड़े तो कभी भगवान राम तो कभी मां सीता की रंगबिरंगी तस्वीरें बनती चली गईं। एक के बाद एक तस्वीरें रामायण से जुड़े प्रसंगों को दर्शाती चली गईं। इस शो में राम की महिमा का विशेष ध्वनि और लाइट के द्वारा संगीतमयी दर्शन हुआ। संगीत की मधुर ध्वनियों और लेजर के मनोहारी दृश्य के साथ हुआ रामायण की अलौकिक अनुभूति से दर्शकों का मन भाव विभोर हो उठा।

लेजर, लाइट एंड साउंड में इसके बाद वंदे मातरम और दुर्गा स्तुति का भी प्रदर्शन किया गया। शो के आखिर में एक बार फिर गाज स्क्रीन से बनाए गए एक बड़े कैनवास पर श्री राम स्तुति का आयोजन किया गया। रंग बिरंगी लेजर लाइट, उनके डॉट्स से बनते चित्र और उन चित्रों को जीवंत करता स्क्रीन के पीछे से आता साउंड इतना अद्भुत था कि हर एक दर्शक कौतूहल से दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गया।

Loving Newspoint? Download the app now