दौसा न्यूज़ डेस्क, नगर पालिका कर्मचारी संघ की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक ईओ नमन शर्मा के संरक्षण एवं राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी कोषांग के प्रांतीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी एवं जेईएन भोलूराम सैनी की मौजूदगी में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से संघ के बांदीकुई अध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार व्यास एवं बसवा नगर पालिका संघ अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र चौबे को मनोनीत किया गया।
बांदीकुई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी गोपाल, कोषाध्यक्ष एलडीसी शैलेन्द्र चौबे, संरक्षक जेईएन भोलूराम सैनी, मंत्री फायरमैन दिनेश चंद मीना, सलाहकार श्यामसुंदर शर्मा, संगठन मंत्री लेखराज शर्मा, हंसा गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह, सतीशचंद शर्मा, नीरज जोशी, दिनेश शर्मा , मुकेश शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
इसी प्रकार नगर पालिका कर्मचारी संघ बसवा की कार्यकारिणी में अध्यक्ष शैलेन्द्र चौबे, संरक्षक जेईएन भोलूराम सैनी, उपाध्यक्ष जगमाल सैनी को मनोनीत किया गया।
You may also like
पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 की स्थिति पर लौटना जरूरी : सेनाध्यक्ष
शतरंज ओलंपियाड के स्वर्ण पदक ने पुराना हिसाब किया चुकता : तानिया सचदेव
कश्मीर में आतंकी घटनाएं भारत-पाकिस्तान संबंधों को सामान्य बनाने की उम्मीदों को करती हैं कम : पूर्व उच्चायुक्त बिसारिया
शतरंज ओलंपियाड ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण की कमी काफी हद तक की पूरी : अभिजीत कुंटे
अजय कुमार ने उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार, जीत का किया दावा