Top News
Next Story
Newszop

Bikaner खेजड़ी कटान के खिलाफ जुबान बंद रख कर किया लोगों ने विरोध प्रदर्शन

Send Push

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, खेजड़ी बचाओ पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति बीकानेर का धरना 47वें दिन भी जारी रहा। साथ ही अलका देवी का आमरण अनशन 19वें दिन भी चला। अनशन पर डटीं पांच पर्यावरण प्रेमी महिलाएं केसर देवी, बनिता देवी, शारदा देवी, राजकुमारी देवी, गीता देवी अनशन पर रहीं। संघर्ष समिति ने आज जिला प्रशासन एवं राज्य राज्य सरकार को जागने के लिए जुबान पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

image

राज्य वृक्ष खेजड़ी को सुरक्षित रखने के लिए ट्री प्रोटेक्शन एक्ट बनाने राजस्व टेनेंसी एक्ट में बदलाव कर लाखों रुपए जुर्माना 10 साल की सजा का प्रावधान वन एवं वन्य जीव अधिनियम कानून का संशोधन कर 20 साल का प्रावधान करने के लिए 47 दिनों से निश्चित कालीन धरना जिला कलेक्टर कार्यालय पर चल रहा है। इसके अलावा 92 दिनों से नोखा दहिया मालसर, 64 दिनों से छतरगढ़ उपखंड कार्यालय के आगे और निश्चित कालीन धरना चल रहा है। जिसकी आज तक जिला प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। पर्यावरण प्रेमी 21 अक्टूबर 2024 को खेजड़ी बचाओ महापड़ाव करेंगे।आज कलेक्टर कार्यालय के आगे धरना स्थल पर काफी महिलाएं धरना स्थल पर मौजूद रही शिव दान मेघवाल पट्टू महाराज मांगीलाल पूनिया सीताराम जानी हनुमान बिश्नोई, राम मांडा नरसिंग भाटी मूलाराम सांखला विनोद शर्मा ने बताया कि महापड़ाव के लिए गांव-गांव प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बीकानेर धरना स्थल पर जुबान पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। आदोलनकारियों ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो सरकार की नीतियों पर ताला लगाएंगे।

Loving Newspoint? Download the app now