सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, सभापति शिवरतन अग्रवाल ने मांग की है कि गौ माता को राजमाता का दर्जा दिया जाए। इस संबंध में सभापति अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजा है। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में हिंदुओं की आबादी करीब 85 प्रतिशत है, इसलिए वे सनातन धर्म को मानते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में देशी गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है। वेदों में गाय को माता कहा गया है और हिंदू धर्म में गौ सेवा को सबसे पवित्र अनुष्ठानों में से एक माना जाता है।
हिंदू धर्म के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। इनके उत्पादों में औषधीय गुण होते हैं। सनातन धर्म में पंचगव्य को महाऔषधि माना गया है, जो हर्बल गुणों की खान है। उन्होंने कहा कि पंचगव्य कई रोगों में लाभदायक है। पंचगव्य गाय के दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर से बनता है। पंचगव्य शरीर के रोगों को दूर करता है। ऐसा कोई रोग नहीं है, जिसका उपचार पंचगव्य से न किया जा सके। अगर हम प्रदेश में गाय को माता का दर्जा देंगे तो लोग उसकी देखभाल करेंगे, जिससे वह सड़कों पर बेसहारा नहीं बैठेगी। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में गाय को गोमाता और पवित्र मानने का मुख्य कारण यह है कि गाय को धन, शक्ति और मातृ प्रेम का प्रतीक माना जाता है, गाय का दूध पीने से ऊर्जा मिलती है और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और गाय का दूध रेडियोधर्मी विकिरणों से होने वाली बीमारियों से बचाने में भी सहायक है।
साथ ही सनातन धर्म के अनुसार गाय के घी से हवन करने से ऑक्सीजन बनती है। यही कारण है कि मंदिरों में गाय के घी का दीपक जलाने और धार्मिक समारोहों में यज्ञ करने की प्रथा प्रचलित है। देसी गाय के घी में कैंसर से लड़ने की अचूक क्षमता होती है। इसके सेवन से खतरनाक स्तन और आंतों के कैंसर से बचा जा सकता है। गोमूत्र को सर्वोत्तम औषधियों की सूची में शामिल किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार गोमूत्र में पारा और सल्फर के तात्विक गुण पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार गाय जितनी सकारात्मक ऊर्जा किसी अन्य प्राणी में नहीं होती। गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है जो ऑक्सीजन लेती है और ऑक्सीजन ही छोड़ती है। जबकि मनुष्य सहित सभी जानवर ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं।
You may also like
भतौरिया-कंझिया के पास ओवर ब्रिज या अंडरपास का हो निर्माण – चक्रपाणि
इंडिगो और अकासा के 10 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
कांग्रेस ने एमएसपी पर फसलों की खरीद के लिए कानूनी गारंटी देने की मांग की
हिमाचल प्रदेश की 723 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त
चमोली पुलिस ने तेज किया सत्यापन अभियान