भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे के एमसीए स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। जायसवाल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में नौ चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया,जो न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे तेज अर्धशतक है।
एक साल में 30 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय
जायसवाल ने अपनी इस पारी के दौरान साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 30 छक्के पूरे कर लिए। वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक साल में टेस्ट में 30 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। साल 2024 में जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने 10 टेस्ट की 19 पारियों में 60.22 की औसत से 1084 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 32 छक्के जड़े हैं। वह न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के बाद दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने147 साल के टेस्ट इतिहास में एक साल में 30 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
गुंडप्पा विश्वनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा
जायसवाल ने साल 2024 भारत में 1084 टेस्ट रन बना लिए हैं, जो भारत में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक साल में बनाए गए सबसे ज्यादा टेस्ट रन हैं। उन्होंने गुंडप्पा विश्वनाथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 1979 में भारत में भारत में 1047 टेस्ट रन बनाए थे।
बता दें कि जायसवाल ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने दो मैच की चार पारियों में 38.75 की औसत से 155 रन बनाए हैं।
Also Read: Funding To Save Test Cricket
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में भारत को 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 69 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत की सजरमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है। 359 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रनों पर ऑलआउट हो गई।
You may also like
हीरो महिला इंडियन ओपन में डी रोए, हेवसन शीर्ष पर; हिताशी, मन्नत शीर्ष भारतीयों में शामिल
केजरीवाल पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण : शक्ति यादव
उत्तरकाशी मस्जिद विवाद : अब पटरी पर लौटी व्यवस्था, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
जनता की सहूलियत के लिए विभागवार बनेगा सोशल मीडिया पेज, नुकसान का मुआवजा देगा राज्य आपदा प्रबंधन
स्वर्गारोहणी मार्ग पर पांच पांडवों की मूर्तियों की स्थापना