दैनिक राशिफल
22 सितंबर का राशिफल 2025: सिंह राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी और मित्रों के साथ आनंद का समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होंगी। मिथुन राशि के लोगों के परिवार में कलह उत्पन्न हो सकती है, जबकि बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। कुंभ राशि वालों के घर में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी। संगीत और नृत्य के प्रति रुचि बढ़ेगी।
मेष (Aries)
आज अनचाही यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक समस्याओं को बढ़ने न दें, अन्यथा मामला पुलिस तक पहुंच सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। सामाजिक क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है।
उपाय: आज एक नीम का पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करने का संकल्प लें.
वृषभ (Taurus)
आज शुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रियजन का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी कार्यों को टालने से बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति में आमदनी कम और व्यय अधिक हो सकता है। प्रेम संबंधों में भावुकता से बचें। यात्रा करते समय अनजान लोगों से सावधान रहें।
उपाय: आज 10 बादाम चुपके से मंदिर में रखें।
मिथुन (Gemini)
आज पुराने मुकदमे से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। व्यापार में आमदनी कम और व्यय अधिक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
उपाय: आज बुध यंत्र की पूजा करें.
कर्क (Cancer)
आज नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में मित्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। अविवाहित लोगों को विवाह का शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: आज दूध और चावल का दान करें.
सिंह (Leo)
आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भागदौड़ से हो सकती है। भूमि और वाहन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।
उपाय: आज तांबे के बर्तन का दान करें.
कन्या (Virgo)
आज कारागार में बंद लोग मुक्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
उपाय: आज हरे हकीक की माला पहनें.
तुला (Libra)
आज मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश कर सकते हैं। माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखें।
उपाय: आज पानी में हल्दी डालकर स्नान करें.
वृश्चिक (Scorpio)
आज किसी पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक मामलों में बुद्धिमत्ता से निर्णय लें।
उपाय: आज तांबे के पात्र में जल भरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.
धनु (Sagittarius)
आज मित्रों से विशेष योजना पर चर्चा होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।
उपाय: आज केले के वृक्ष की पूजा करें.
मकर (Capricorn)
आज दिन की शुरुआत लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में अच्छे व्यवहार बनाए रखें।
उपाय: आज सायं काल शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंभ (Aquarius)
आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
उपाय: आज बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पूजा करें.
मीन (Pisces)
आज अविवाहित लोगों के विवाह होने के योग बनेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे।
उपाय: आज ऋण मोचक मंगल स्त्रोत का पाठ करें.
You may also like
Petrol Diesel Price: आज देश के महानगरों और राजस्थान में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम, जान ले आप भी
Astro Tips- नवरात्रि की अखंड ज्योति देती हैं शुभ और अशुभ संकेत, जानिए इनके बारे में
शारदीय नवरात्रि: झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, जयकारों से गूंज उठा दरबार
यूपी के सभी जिलों` में 108, 102 एंबुलेंस में ड्राइवर और टेक्निशियन की भर्ती आई, फुल डिटेल यहां जानिए.!,
Health Tips- जिंदगी भर फिट रहने के लिए रोजाना करें ये काम, जानिए पूरी डिटेल्स