Fruits To Increase Eye Sight: आधुनिक समय में हमारा खान पान काफी असंतुलित हो गया है। हम अपने आहार में उन हेल्दी चीजों का सेवन नहीं कर पा रहे हैं जो हमारे शरीर के लिए जरुरी है। खान पान में अंसुतलन की वजह से हमारा आंख भी प्रभावित होता है। आपने छोटे छोटे बच्चों को भी आज के दौड़ में चश्मे लगाते देखा होगा।
आधुनिक कार्यशैली और जीवनशैली भी ऐसी हो गई है जिसका सबसे ज्यादा शिकार आंखे ही हैं। लगभग सभी वर्क प्लेस कंप्यूटर बेस्ड जहां घंटो काम करना आंखों के लिए नुकसान दायक होता है। वहीं हम मोबाईल का उपयोग भी बहुत ज्यादा करते हैं जिससे आंख प्रभावित होती है। इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसे फलों के बारें में बता रहे हैं जिनका नियमित सेवन आपकी आंखो ठीक रखेगा और आप चश्मे से दूर रहेंगे।
आमआम को फलों का राजा है। मीठे आम हर वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। गर्मी के मौसम में बाजार आम से पटे रहते हैं। आप सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि अपनी आंखों की हिफाजत के लिए भी आम का सेवन करें। आम में विटामिन ए पाया जाता है। ये आपकी आंखो में होने वाले इन्फेक्शन और बैक्टीरिया को दूर करता हैं और आंख को सुरक्षित रखता है। इसलिए आप गर्मी के मौसम में स्वाद के साथ ही आंखों की सेहत के लिए आम का सेवन कर सकते है।
पपीतापपीता काफी लाभकारी फल है। इस फल में मौजूद मिनरल्स एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं। पपीता पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पपीता का नियमित सेवन आपको कई बीमारियों से दूर रखता है।
एवोकाडोआंखों को सुरक्षित रखने और रौशनी बढ़ाने के लिए आप एवोकाडो का सेवन कर सकते है। एवोकाडो में विटामिन सी, ई, बी-6 पैंटोथैनिक, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसके सेवन से रातों में कम दिखाई देने की समस्या में सुधार होता है। ये फल आंखों को हार्मफुल अल्ट्रावॉयलेट से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
You may also like
Stock Market Opening: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 80,700 के पार
Horoscope: March 28, 2025 — Know What the Stars Have in Store for You Today
फ्लिपकार्ट SASA LELE सेल में टॉप-3 स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट, जानें डील्स की पूरी जानकारी
पश्चिम विक्षोभ से बदला राजस्थान का मौसम, आंधी-बारिश से राहत लेकिन लू का कहर बरकरार
मध्य प्रदेश में गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने बदला मौसम, अगले 4 दिन तक राहत के आसार