लाइव हिंदी खबर :- 22 सितंबर 2025 को भारत-फ्रांस सिविल न्यूक्लियर एनर्जी पर विशेष कार्यबल की दूसरी बैठक आयोजित की गई| इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की विदेश सचिव विक्रम मिश्री और फ्रांस की यूरोप व विदेश मामलों की मंत्रालय की महासचिव एनी-मैरी डेस्कोटस ने की| बैठक में दोनों देशों के बीच नाभिकीय ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने और साझा परियोजनाओं पर चर्चा की| दोनों देशों के बीच बैठक का उद्देश्य सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में तकनीकी साझेदारी, सुरक्षा मानकों और ऊर्जा उत्पादन एवं रणनीतियों को आगे बढ़ाना बताया गया।
MEA के अनुसार दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी सहयोग और सुरक्षा उपायों को और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की है। इसके अलावा बैठक में नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों के साथ संयोजन और पर्यावरण मानको के पालन को भी महत्व दिया गया। इससे बैठक में भारत और फ्रांस के बीच सिविल न्यूक्लियर सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों ने आगे की योजनाओं और सहयोग के ढांचे को मजबूती देने का संकल्प लिया।
You may also like
बदतमीजी पर उतरा अबरार अहमद... इस भारतीय खिलाड़ी को मुक्का मारने का ख्वाब, एशिया कप की पिटाई भूल गए?
देश की इस मार्केट में मिलते है` सबसे सस्ते काजू बादाम झोले भरकर ले जाते हैं लोग
भुवनेश्वर के कटक में 13 थाना क्षेत्रों पर तनाव,लगा कर्फ्यू
सुहागरात पर बोली पत्नी मुझे अजमेर दरगाह` जाना है फिर कर गयी ऐसा काण्ड, जिसने भी सुना सुन्न रह गया उसका दिमाग
क्या है रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की सच्चाई? जानें इस जोड़े की प्रेम कहानी!