लाइव हिंदी खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक से 13850 करोड रुपए का फ्रॉड करने वाले भगोड़े बिजनेसमैन को बेल्जियम से भारत सरकार ने वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। केंद्र सरकार ने बेल्जियम सरकार को लेटर लिखकर बताया है कि मेहुल चोकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा।
भारत सरकार ने पत्राचार में बताया कि अगर मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाया जाता है, तो उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा। उन्हें 14 से ज्यादा सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया गया है। हालांकि सरकार ने चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए यह पत्र कब लिखा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल 2025 को बेल्जियम में ही गिरफ्तार कर लिया गया था| मेहुल चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं। भगोड़ा नीरज मोदी लंदन में है और उसके प्रत्यर्पण के लिए कोशिशें की जा रही हैं, दोनों ने साल 2018 में भारत छोड़ दिया था।
You may also like
अभी एक लगाऊं क्या? चोरी छुपे लड़की के` इस बॉडी पार्ट की ज़ूम कर के तस्वीरें ले रहा था शख्स तभी उसने देख लिया फिर हुआ कुछ ऐसा
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की आंखोंदेखी, जिस पर थी दुनियाभर की नजर; वो सवाल जिन्होंने तालिबान के मंत्री को किया असहज
गांव के प्रत्येक घर तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाएं: ब्रजेश पाठक
विंध्य-बुंदेलखंड में 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा हर घर नल से जल का संकल्प
भारत की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए हुई संघ की स्थापना: वीरेन्द्र जायसवाल