झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट आवंटन को लेकर गतिरोध के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि सीटों को लेकर सहमति बन गयी है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यादव की विपक्षी गठबंधन में ‘‘कोई ब्रांड वैल्यू नहीं है’’, क्योंकि वह ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर तीन बार जाने’’ के बावजूद आगामी चुनावों के लिए पर्याप्त सीटें पाने में ‘‘विफल’’ रहे।
यादव ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन एकजुट है और हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे। सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और आरजेडी की सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।’’
#WATCH रांची (झारखंड): राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बात हो चुकी है और पार्टी ने निर्णय ले लिया है। हम सब INDIA गठबंधन के लोग हैं हम सब चाहते हैं कि झारखंड आगे बढ़े और जनता की तरक्की हो। जिन लोगों ने झारखंड में OBC आरक्षण लागू नहीं होने दिया है उन लोगों को जनता आने वाले समय में… pic.twitter.com/QztywP0nQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2024
उन्होंने बीजेपी पर झारखंड को बर्बाद करने और ‘‘संविधान विरोधी तथा आरक्षण विरोधी’’ होने का आरोप लगाया। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
You may also like
पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 की स्थिति पर लौटना जरूरी : सेनाध्यक्ष
शतरंज ओलंपियाड के स्वर्ण पदक ने पुराना हिसाब किया चुकता : तानिया सचदेव
कश्मीर में आतंकी घटनाएं भारत-पाकिस्तान संबंधों को सामान्य बनाने की उम्मीदों को करती हैं कम : पूर्व उच्चायुक्त बिसारिया
शतरंज ओलंपियाड ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण की कमी काफी हद तक की पूरी : अभिजीत कुंटे
अजय कुमार ने उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार, जीत का किया दावा