सितंबर 2025 में मिड-साइज SUV (4.2m से 4.4m तक) सेगमेंट की गाड़ियों में कुल 50,351 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सितंबर 2024 की 51,684 यूनिट्स की तुलना में 2.58% की मामूली गिरावट दर्शाती है। हालांकि, बाजार में हल्की सुस्ती के बावजूद कुछ मॉडलों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कई पुरानी गाड़ियों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। क्रेटा और हायराइडर ने जबरदस्त वृद्धि दर्ज करते हुए पहला और दूसरा स्थान अपने नाम किया। आइए आपको सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली दस गाड़ियों के बारे में बताते हैं।
1. Hyundai Creta की लीडरशिप बरकरार और ग्रोथ दमदारहुंडई क्रेटा ने अपनी बादशाहत कायम रखी है और यह इस सेगमेंट की चैंपियन रही। सितंबर 2025 में इसकी 18,861 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 15,902 यूनिट्स से 18.61% की मजबूत ग्रोथ है। क्रेटा ने सेगमेंट के कुल शेयर में 37.46% का एक बड़ा हिस्सा हासिल किया। यह आंकड़ा स्पष्ट दिखाता है कि क्रेटा का नया EV वैरिएंट आने से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है।
2. Toyota HyRyder का जबरदस्त उछाललिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद टोयोटा हायराइडर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया ही। इसकी बिक्री सितंबर 2024 में 5,385 यूनिट्स से 41.28% बढ़कर 7,608 यूनिट्स हो गई, जो सेगमेंट में सबसे बड़ी ग्रोथ में से एक है। हायराइडर की हाइब्रिड तकनीक और टोयोटा की विश्वसनीयता ग्राहकों को खूब भा रही है।
3. किआ सेल्टोस - बिक्री के मामले में किआ सेल्टोस तीसरे नंबर पर रही। सितंबर 2025 में इसकी कुल 5,816 यूनिट्स की सेल हुई। हालांकि, इसकी बिक्री में 16.42% की कमी आई है।
4. मारुति ग्रैंड विटारा - सितंबर 2025 में मारुति की इस पॉपुलर गाड़ी की बिक्री में 44.50% की भारी गिरावट आई है। इसकी कुल 5,698 यूनिट्स की सेल हुई।
5. मारुति विक्टोरिस - मारुति की हालही में लॉन्च हुई इस नई मिड-साइज एसयूवी की 4,261 यूनिट्स की बिक्री हुई। मार्केट में इसका 8.46% का शेयर रहा। नई होने के बावजूद यह ग्राहकों को लुभाने में कामयाब रही।
6. होंडा एलिवेट - होंडा की इस मिड-साइज एसयूवी की बिक्री में 12.19% की वृद्धि हुई है और सितंबर में इसकी कुल 2,199 गाड़ियां बिकीं।
7. महिंद्रा बीई 6 - महिंद्रा की इलेक्ट्रिक मिड-साइज एसयूवी को सितंबर 2025 में 1,701 यूनिट्स बिकीं। बाजार में इसकी 3.38% की हिस्सेदारी रही।
8. टाटा कर्व - इस लिस्ट में शामिल होने वाली यह टाटा की पहली कार है। सितंबर में इसकी कुल 1,566 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 67.12% की जबरदस्त गिरावट आई है।
9. फॉक्सवैगन टाइगुन - फॉक्सवैगन की इस गाड़ी को सितंबर 2025 में 1,114 ग्राहक मिले। इस गाड़ी को भी पिछले साल के मुकाबले 30.85% की गिरावट का सामना करना पड़ा।
10. स्कोडा कुशाक - सितंबर महीने में स्कोडा की इस कार की बिक्री में 56.48% की भारी गिरावट आई है और इसकी कुल 769 यूनिट्स की बिक्री हुई।

You may also like

Anupama Spoiler: तीनों बेटियों पर टूटी मुसीबत, क्या राही-माही और परी के लिए रुकेगी अनु मां?

क्रेटा-विक्टोरिस को टक्कर देने तैयार हो रहीं ये 2 कारें, मिलने वाले हैं तगड़े फीचर्स

पहले पत्नी को नशा दिया फिर चालू किया कैमरा और बुला` लिया दोस्त… जानिए इस खौफनाक साजिश की पूरी कहानी

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

मीरजापुर : रेलवे स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शव