एक समय पर जहां नीतू कपूर और बबीता के बीच मनमुटाव थे और दोनों देवरानी-जेठानी आपस में बात नहीं करती थीं, उसी तरह कपूर खानदान की दो बहनों के बीच भी तगड़ा मनमुटाव था। ये थीं बबीता और साधना। जी हां, साधना रिश्ते में बबीता की चचेरी बहन लगी थीं। लेकिन इनके बीच मनमुटाव और मतभेद की खाई इतनी गहरी हो गई थी कि आपस में बोलचाल भी बंद कर दी थी। यहां तक कि साधना का निधन हुआ, तो बबीता और उनकी बेटियां-करिश्मा और करीना उन्हें अंतिम विदाई देने तक नहीं पहुंची थीं। 'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में इसी के बारे में बता रहे हैं।साधना और बबीता के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ था, जब बबीता का अफेयर रणधीर कपूर के साथ चल रहा था। राज कपूर को जब बेटे रणधीर और बबीता के अफेयर के बारे में पता चला, तो वह साधना के पास गए थे। उन्होंने साधना से कहा था कि तुम्हारी बहन कपूर खानदान की बहू बनने का सपना देख रही है। यह बात सुनकर साधना हैरान थीं। उन्हें जरा भी इसका अंदाजा नहीं था। हालांकि उन्होंने फिर भी बहन बबीता का पक्ष लिया और रणधीर संग उनके रिश्ते को सही ठहराया। इस बात पर हुई थी साधना और बबीता की लड़ाई, बहन ही बहन की बनी दुश्मनउन दिनों कपूर खानदान की कोई भी बहू-बेटी फिल्मों में काम नहीं करती थी। शादी के बाद बहुओं को घर-बार ही संभालना पड़ा। राज कपूर चाहते थे कि खानदान की यह परंपरा आगे भी कायम रहे। लेकिन बबीता को लगा कि बहन साधना ने उनके और रणधीर के खिलाफ राज कपूर को भड़काया है। वो नहीं चाहतीं कि बबीता शादी के बाद काम करें। इसी की वजह से साधना और बबीता के बीच झगड़ा शुरू हो गया। साधना को फिल्मों से निकलवाया, बबीता संग बातचीत बंद हो गईदूसरा वाकया जब हुआ तो उसने साधना और बबीता की लड़ाई की आग में घी डालने का काम किया। रिपोर्ट्स् के मुताबिक, बबीता ने साधना को कई फिल्मों से निकलवा दिया। साधना बुरी तरह टूट गईं। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि खुद की ही बहन उनके साथ ऐसा कुछ कर सकती है। खैर, जैसे-तैसे बबीता और रणधीर की शादी हो गई। शादी के बाद बबीता ने कपूर खानदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया। लेकिन उनके मन में साधना के लिए जहर भर गया। हाय हैलो तक नहीं बोलती थींवह साधना को किसी न किसी मौके पर टारगेट करती रहीं। नौबत यहां तक आ गई कि साधना और बबीता की बातचीत बंद हो गई। दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख तक नहीं सुहाती थीं। यहां तक कि आमने-सामने आने पर एक-दूसरे को हाय-हैलो तक नहीं बोलती थीं। बबीता के लिए यह बोली थीं साधनाइस बारे में साधना ने साल 2013 में 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मैं बबीता के टच में नहीं हूं। हमारे बीच पारिवारिक मसला है। हम कभी आमने-सामने आती या टकराती भी हैं, तो बात नहीं करतीं।' साधना की मौत पर आखिरी विदाई देने भी नहीं पहुंची थीं बबीताबबीता और साधना के बीच लड़ाई किस कदर गहरी थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2018 में जब साधना का निधन हुआ, तो उनके अंतिम दर्शन को न तो बबीता पहुंचीं, और ना ही उनकी बेटियां-करिश्मा और करीना।
You may also like
दोबारा दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, चार पर केस दर्ज
पेट्रोल पंप लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया, दो गिरफ्तार
बर्थडे स्पेशल : बुलंद आवाज और दमदार डायलॉग्स, आज भी दर्शकों के कानों में गूंजते हैं सनी देओल के पांच बेहतरीन लाइंस
प्राचीन परंपरा संस्कृति को संजोए रखना हम सब की जिम्मेदारी – टंकराम वर्मा
भाजपा को वोट देने के लिए जम्मू-कश्मीर की जनता का आभार, जल्द चुना जाएगा विधायक दल का नेता : रविंद्र रैना