Next Story
Newszop

Indore News: इंदौर में बीयर बार के नीचे कुआं, ऊपर होता था नाच गाना, नगर निगम ने शुरू की नपाई

Send Push
इंदौर: इंदौर में एमजी रोड पर एक बीयर बार और होटल के नीचे पुराने कुएं की बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की नजाकत को समझते हुए इंदौर नगर निगम की टीम ने जांच की तो कुआं मिला। अब होटल मालिक को दो दिन में कुआं खाली करने को कहा गया है। यह घटना गांधी हॉल के सामने बीजी रेस्टोरेंट और बार में हुई। पहले संचालक कुएं की बात से इनकार कर रहा था। संभागायुक्त दीपक सिंह के कहने पर निगम की टीम ने कार्रवाई की।कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि बीजी रेस्टोरेंट और बार एक पुराने कुएं पर बना है। लेकिन, हर बार संचालक कहता था कि यहां कोई कुआं नहीं है। कुछ दिन पहले यह मामला संभागायुक्त दीपक सिंह तक पहुंचा। उन्होंने नगर निगम की टीम को कार्रवाई करने के लिए कहा। ऐसे खुला कुएं का राजशुक्रवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में उन्हें कुछ पता नहीं चला। फिर उन्होंने ड्रिल मशीन से टाइल्स हटाकर खुदाई की। लगभग 20 फीट नीचे जाने पर पानी दिखाई दिया। इसके बाद संचालक और स्टाफ के पास कोई जवाब नहीं था। निगमकर्मियों ने अफसरों को इसकी जानकारी दी। अभी यहां रेस्टोरेंट चल रहा है। इसलिए उन्हें दो दिन में सामान हटाकर कुआं खाली करने के लिए कहा गया है। कुआं खाली करने का आदेशनिगम के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने जांच की। जांच में पाया गया कि रेस्टोरेंट के नीचे वाकई में एक कुआं है। यह कुआं काफी पुराना है और इसमें पानी भी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेस्टोरेंट संचालक को इसे खाली करने के लिए कहा गया है। नगर निगम इस मामले में पूरी सावधानी बरत रहा है। निगम यह सुनिश्चित करना चाहता है कि बीजी रेस्टोरेंट और बार के नीचे स्थित कुएं से कोई खतरा न हो।
Loving Newspoint? Download the app now