Next Story
Newszop

आप भी सालभर इस्तेमाल करते हैं एक ही टूथब्रश? जानें 3, 6 या 12 कितने महीने पर बदलना चाहिए

Send Push
हर किसी के डेली मॉर्निंग रूटीन में दांतों को ब्रश करना शामिल होता है। यह ओरल हाइजीन मेंटेन करने के लिए बेहद जरूरी है। रोजाना ब्रश करने से दांतों को साफ रखने, दांतों में सड़न और कैविटी को रोकने, मसूड़ों की बीमारी से बचाव करने और सांसों को तरोताजा रखने में मदद मिलती है।

लेकिन आपसे एक जरूर सवाल है कि ओरल हेल्थ को मेंटेन करने में मददगार टूथब्रश को आप कितने दिनों में चेंज करते हैं? कहीं आप पूरे साल या महीनों तक एक ही ब्रश को तो दांतों पर नहीं रगड़ रहे हैं। अगर आपका जवाब हां है तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आप अपनी हेल्थ के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं।

जी हां, अगर आप लंबे समय तक एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम जानेंगे कि ब्रश को कितने महीनों में चेंज करना चाहिए और ये क्यों जरूरी है।
Photos- Freepik

महीनों तक एक ही टूथब्रश नहीं करना चाहिए इस्तेमाल image

अक्सर लोग रोजाना टाइम लगाकर अच्छे से ब्रश तो करते हैं लेकिन नियमित रूप से अपना टूथब्रश नहीं बदलते हैं, जो कि सबसे खराब आदतों में से एक है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो सालभर एक ही ब्रश को चलाते हैं तो बता दें कि इससे आपको गंभीर नुकसान हो सकते हैं। पुराना और घिसा हुआ टूथब्रश आपके दांतों और मसूड़ों के लिए नुकसानदायक होता है। साथ ही यह कीटाणुओं और बैक्टीरिया के लिए भी प्रजनन स्थल बन जाता है, ऐसे में ब्रश को समय-समय पर बदलते रहना बेहद जरूरी है।


ब्रश को बदलना क्यों जरूरी होता है? image

ये तो सभी को पता होता है कि नया टूथब्रश पुराने ब्रश से ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी यानी असरदार होता है। लेकिन कम लोग ही ये समझते हैं कि महीनों तक डेली इस्तेमाल होने वाले ब्रश में बैक्टीरिया का घर होने की अधिक संभावना होती है। जिससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं। इसके अलावा यह अन्य तरीकों से भी दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके चलते इसे बदलना जरूरी हो जाता है।


1- प्लाक को हटाने में कम असरदार image

अपने दांतों को ब्रश करना प्लाक को हटाने का एक क्विक और आसान तरीका है। लेकिन अगर आपका ब्रश बहुत अधिक पुराना हो जाता है तो वो आपके दांतों पर जमे प्लाक को हटाने में कम प्रभावी हो जाता है। स्टडीज में भी वैज्ञानिकों को सबूत मिलते हैं कि पुराना और घिसा हुआ टूथब्रश प्लाक हटाने के संबंध में नए ब्रश की तुलना में काफी कम प्रभावी हो सकता है। इसलिए मरीजों को अपने टूथब्रश को नियमित रूप से बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।


2- बैक्टीरिया बना सकते हैं घर image

Cleveland clinic के मुताबिक, आपके मुंह में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं कुछ अच्छे, कुछ बुरे और वे बैक्टीरिया आपके टूथब्रश से चिपक सकते हैं। जो केवल पानी से धोने पर पूरी तरह साफ नहीं होते। इसलिए हर व्यक्ति को अपने टूथब्रश को बार-बार बदलने की जरूरत होती है ताकि ब्रश पर बैक्टीरिया न बढ़े।


3- इनेमल और मसूड़ों को पहुंचता है नुकसान image

इसके अलावा अगर आपके ब्रश के ब्रिसल्स घिस गए हैं या झड़ गए हैं तो इसका मतलब है कि आप अधिक जोर से ब्रश कर रहे हैं। ऐसा करने से आप अपने दांतों की बाहरी पर यानी इनेमल को ब्रश करना शुरू कर सकते हैं। साथ ही अपने मसूड़ों को भी घिसना शुरू कर सकते हैं, जिससे गम रीसशन हो सकता है, जहां आपके मसूड़े आपके दांतों से पीछे हटने लगते हैं। ऐसे में अपने ब्रश को समय-समय पर बदलना जरूरी हो जाता है।


कितने महीनों में बदलना चाहिए टूथब्रश image

अब आते हैं सबसे जरूरी मुद्दे पर कि कितने समय के बाद टूथब्रश बदलना सबसे सुरक्षित है। तो बता दें अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन लोगों को अपना टूथब्रश कम से कम हर तीन से चार महीने में बदलने की सिफारिश करता है। लेकिन अगर आपका टूथब्रश सिफारिश समय से पहले ही डैमेज हो गया है या घिस गया है, या फिर आप बीमार हो गए हैं तो इन स्थितियों में आप 3-4 महीने से पहले ही अपने ब्रश को बदल सकते हैं।



डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now