यह बॉलीवुड की सबसे हसीन और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थी। दिलीप कुमार भी इसकी एक्टिंग के फैन थे और कहा करते थे कि उनके जैसी अदाकारा नहीं देखी। इस एक्ट्रेस ने देव आनंद और अशोक कुमार जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया और 50 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रही। पर जब करियर का चार्म फीका पड़ा, तो यह इस कदर गुमनाम हो गई कि किसी ने सुध नहीं ली। मौत हुई तो वो भी गुमनाम...क्योंकि तीन दिन तक लाश सड़ती रही। घर का कोई भी इस एक्ट्रेस के साथ नहीं था। फिर एक शख्स आया और खुद को इस एक्ट्रेस का रिश्तेदार बताकर उसकी लाश को ले गया था।
फिल्मी चकाचौंध से दूर होने के बाद यह एक्ट्रेस एकाकी जिंदगी बिता रही थी। घर-परिवार या रिश्तेदार कोई भी इसके संपर्क में नहीं था। यहां तक कि इस एक्ट्रेस के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को भी इसकी कोई खोज-खबर नहीं थी। कुछ की मौत हो चुकी थी और कुछ इसके हाल से अनजान थे।
नलिनी जयवतं...आखिरी समय में बुरा हाल, रिश्तेदार भी नहीं थे साथ
यह थीं एक्ट्रेस नलिनी जयवंत। इनका आखिरी समय में इतना बुरा हाल हो गया था कि न तो घर चलाने के पैसे थे और ना ही दवाई के। एक वक्त का खाना भी मुश्किल हो गया था। बताया जाता है कि नलिनी जयवंत ने पति की मौत के बाद सबसे दूरी बना ली थी। लोगों के साथ घर-परिवार और रिश्तेदारों ने भी नलिनी से मिलना-जुलना बंद कर दिया।
14 साल की उम्र में मिली थी पहली फिल्म, पलट गई किस्मत
नलिनी जयवंत 18 फरवरी 1926 को मुंबई के एक मराठी परिवार में पैदा हुई थीं। उनकी मां हाउसवाइफ थीं और पिता कस्टम अधिकारी थे। नलिनी को बचपन से ही डांस और गाने का शौक था। पिता ने सपोर्ट किया तो वह एक्टिंग की दुनिया में आ गईं। नलिनी जयवंत जब 14 साल की थीं तो शोभना समर्थ की बर्थडे पार्टी में उन्हें एक प्रोड्यूसर ने देखा और फिल्म 'राधिका' में कास्ट किया, जो 1941 में रिलीज हुई थी। इसके बाद नलिनी जयवंत फिल्मी दुनिया में जम गईं, और एक के बाद कई फिल्में कीं।
50s की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में रहीं शामिल, अशोक कुमार संग जमी जोड़ी
देखते ही देखते नलिनी 50 के दशक की टॉप और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। उन्होंने कई एक्टरों के साथ काम किया, पर अशोक कुमार के साथ जोड़ी इतनी पसंद की गई कि नलिनी का करियर उड़ान भरने लगा। दोनों ने 'समाधि', 'जलपरी', 'काफिला' 'लकीरें, 'नाज' और 'नौ बहार' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।
शादीशुदा और कई साल बड़े डायरेक्टर से शादी, परिवार ने तोड़े रिश्ते किया बेदखल
नलिनी जयवंत ने फिर अपने पहले डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से शादी कर ली, जो उम्र में उनसे कई साल बड़े थे। यही नहीं, वह पहले से शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता भी थे। इसी वजह से नलिनी के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वीरेंद्र के घरवाले भी खिलाफ थे। पिता ने तो उन्हें घर से बेदखल कर दिया था। उन्हें उनके ही स्टूडियो ने भी निकाल दिया गया। उधर, नलिनी जयवंत के घरवालों ने भी उनसे सारे रिश्ते-नाते खत्म कर लिए। शादी के बाद नलिनी जयवंत ने फिल्मों से ब्रेक लिया था, पर तीन साल बाद जब रिश्ता टूट गया तो वह वापस फिल्मों में आ गईं।
नलिनी जयवंत ने इस कारण खा ली थी फिल्में न करने की कसम
नलिनी जयवंत ने फिर साल 1965 में फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया। हालांकि, 18 साल बाद वह अमिताभ बच्चन स्टारर 'नास्तिक' में नजर आई थीं। लेकिन इस फिल्म को करके नलिनी इस कदर पछताईं कि फिर कभी फिल्मों में काम न करने का फैसला कर लिया। 'ईस्टर्न आई' के मुताबिक, नलिनी ने कहा था कि उन्हें इस फिल्म में रोल के बारे में जो कुछ भी बताया था, वह सब फर्जी था। स्क्रीन पर वैसा कुछ नजर नहीं आया। उस दिन नलिनी को तगड़ा शॉक लगा और हमेशा के लिए फिल्मों से दूरी बना ली।
नलिनी जयवंत की दूसरी शादी और पति की मौत
नलिनी जयवंत ने दूसरी शादी की थी। उन्होंने अपनी फिल्म 'मुनीमजी' के एक्टर प्रभुदयाल से शादी कर ली थी। शूट के दौरान ही उन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर घर बसा लिया। हालांकि, साल 2001 में नलिनी जयवंत के पति का निधन हो गया। इससे वह बुरी तरह टूट गईं।
मौत के 3 दिन बाद तक सड़ती रही लाश
उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया और लोगों से दूरी बना ली। वह अकेलेपन में जीने लगीं। किसी रिश्तेदार ने भी नलिनी जयवंत को नहीं पूछा। तभी तो उनकी लाश तीन दिन तक घर में सड़ती रही, पर किसी को पता भी नहीं चला था।

You may also like
दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने , महिला की हत्या
'जटाधारा' में दिव्या खोसला का 'सितारा' अवतार, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
बिहार की सियासत में फिर भूचाल! तेज प्रताप का बड़ा खुलासा, बोले - "5 परिवारों ने मिलकर मेरा करियर खत्म करने की साजिश रची"
झारखंड में 25 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा
एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम में शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम का उद्घाटन किया