नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलने से मना कर दिया है। अगले महीने पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज होना था। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक किए। इसके देश के तीन युवा क्रिकेटर्स की मौत हो गई। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया। अब अफगानिस्तान भारत दौरे पर अपनी टीम भेजेगी।
अंडर-19 ट्राई सीरीज के लिए दौरा
अफगानिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम अगले महीने भारत के दौरे पर आएगी। अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है। अगले साल की शुरुआत में अंडर-19 विश्व कप है। उससे पहले भारत में अफगानिस्तान की टीम ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी। सीरीज की दो अन्य टीमें इंडिया अंडर-19 ए और इंडिया अंडर-19 बी होगी। 17 नवंबर की इस ट्राई सीरीज की शुरुआत होगी। तीनों टीम एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। टॉप-2 पर रहने वाली टीम के बीच 30 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। सभी मुकाबले बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर होंगे।
यूथ वनडे ट्राई सीरीज का शेड्यूल
इंडिया ए बनाम इंडिया बी- 17 नवंबर 2025
अफगानिस्तान बनाम इंडिया बी- 19 नवंबर 2025
अफगानिस्तान बनाम इंडिया ए- 21 नवंबर 2025
इंडिया ए बनाम इंडिया बी- 23 नवंबर 2025
अफगानिस्तान बनाम इंडिया बी- 25 नवंबर 2025
अफगानिस्तान बनाम इंडिया ए- 27 नवंबर 2025
फाइनल- 30 नवंबर 2025
अंडर-19 विश्व कप हर दो साल में खेला जाता है। 2026 के जनवरी और फरवरी में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास इसकी मेजबानी है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। 16 टीमों को चार ग्रुपों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी।

You may also like
दीपावली पर जसरोटिया ने धान खरीद मंडी का उद्घाटन कर बरनोटी ब्लाॅक के लोगों दिया तोहफा, 35 से अधिक पंचायतों को होगा फायदा
अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा, लगभग 1000 लीटर लाहन नष्ट की
आज ठाणे मनपा की ईस्टन एक्सप्रेस हाइवे पर व्यापक सफाई मुहिम
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने मनाई दीवाली, तस्वीरें वायरल
Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट और मालती चाहर के बीच हुई तीखी बहस