मूलांक 1
आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर में पूजा-पाठ जैसे पवित्र कार्य आयोजन होने के संकेत हैं। अगर आपकी किसी के साथ कहासुनी चल रही है, तो उसे साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। अन्यथा बात ज्यादा बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी और पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों को किसी भी मामले में और विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध करने या कटु वाणी का प्रयोग करने से बचना होगा। अन्यथा किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बात को शांत और धैर्य के साथ सुलझाना बेहतर होगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर बढ़ाने से बचना होगा। इसकी बजाए कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।
मूलांक 3
आज के दिन मूलांक 3 वालों को अपनी लव लाइफ पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझना होगा। अगर वह आपसे नाराज हैं तो उन्हें कोई तोहफा देकर मनाया जा सकता है। इससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और आपका दिन भी अच्छा जाएगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों पर कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर अधिक रह सकता है। इसी के चलते शारीरिक थकान भी महसूस हो सकती है। इसी के चलते तनाव महसूस होने की भी संभावना है। परिवार में आपको संतान की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। वहीं, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने से थोड़ा सुकून महसूस होगा।
मूलांक 5
आज के दिन मूलांक 5 वाले घरेलू कामकाज में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। वहीं, सामाजिक कार्यों की ओर भी आप ज्यादा ध्यान देंगे। ऐसे में नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है और बातचीत भी बढ़ेगी। आपको अपने जीवनसाथी और मित्रों के साथ भी बेहतर पल बिताने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और दिन अच्छा व्यतीत होगा।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वाले अपने कामकाज में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। शरीर से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर बिल्कुल लापरवाही न बरतें। वरना आगे चलकर वे बड़ी बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी काम के प्रति सचेत रहना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मूलांक 7

आज के दिन मूलांक 7 वाले अपने सकारात्मक विचारों के साथ कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं। कुछ मामलों में आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आपको अपने अतीत को बदलकर कुछ वास्तविक चीजों पर ध्यान देना होगा। इससे भविष्य में लाभ जरूर प्राप्त होगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वाले जातक किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में उत्साह से भरपूर रहेंगे और प्लानिंग में लगे रह सकता है। परिवार के साथ भी आपके रिश्ते मजबूत होंगे और सभी के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के विश्वास को जीतना होगा। इससे जीवन में खुशियां आएंगी।
मूलांक 9
आज के दिन मूलांक 9 वालों का सामान्य से कुछ कम अच्छा रह सकता है। कुछ लोगों के चलते जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। ऐसे में अत्यधिक क्रोध और कटु वाणी का प्रयोग करने से बचना होगा। लव लाइफ के मामले में आपको जल्दबाजी से बचना होगा और अपनी भावनाओं को संतुलित रखना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी।
You may also like
जीएसटी रिफॉर्म से सभी वर्ग का बढ़ेगा व्यापार, सुधरेगी देश की अर्थव्यवस्था : सांसद
अब इस पड़ोसी देश के लिए भारत से चलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान!
स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा, नवरात्रि के मौके पर दुर्गा मंदिरों में की पूजा
हुमा कुरैशी की 'सिंगल सलमा' का पोस्टर रिलीज, फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
पीसीबी चीफ से ट्रॉफी न लेकर टीम इंडिया ने उठाया सही कदम: केसी त्यागी