शादाब रिजवी, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाइवे पर ढाबे पर खाना खाते समय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फौज में तैनात उसका भाई गंभीर घायल है। परिजनों ने आरोप है कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। गुरुवार सुबह शव सड़क पर रखकर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के वाजिदपुर निवासी सन्नी पुत्र सुखबीर अपने भाई हिमांशु पुत्र गंभीर और चचेरे भाई अंकुर पुत्र रणधीर के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान ग्राम खतापुर निवासी ढाबे के कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने तीनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
हमले में सन्नी और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सन्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं फौज में तैनात हिमांशु की हालत नाजुक बनी हई है। पुलिस ने रात में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष के ही अंकुर को रात में हिरासत में ले लिया था।
गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा। परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाल किशनपुर चौराहे पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस अफसरों ने हिरासत में लिए गए अंकुर को छोड़ने और हमला करने के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई करने का भरोसा देकर समझाया। जाम खुलवाया। शव के अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया।

You may also like
चंडीगढ़: आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार खुदकुशी मामले में मुख्य सचिव और डीजीपी को एनसीएससी का नोटिस
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नामांकन
छत्तीसगढ़ के 1.59 लाख पात्र माताओं-बहनों को मिलेगा उज्ज्वला योजना का लाभ
तालिबानी विदेश मंत्री के ताजमहल और देवबंद दौरे पर संकट, पाकिस्तानी हमले के बाद जल्दी लौट सकते हैं काबुल, मुनीर की चाल
पहले कॉलर पकड़ी फिर बल्ले से मारने को दौड़ाया अब पृथ्वी शॉ ने मुशीर खान को लेकर कह दी बड़ी बात