अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अब पूरी तरह थम गया है। प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ऐसी सर्दी नहीं पड़ी है कि लोग कंपकंपा उठें। लेकिन सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दिन में निकल रही धूप लोगों को राहत देने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 नवंबर को पूरे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसी तरह 10, 11 और 12 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 13 और 14 नवंबर तक भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। इन दिनों कोहरे को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी के ग्रामीण इलाकों में भी तापमान तेजी से गिरने लगा है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ेगी।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली पछुआ हवाएं उत्तर प्रदेश के मौसम को ठंडा बना रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले एक हफ्ते तक यही ठंडक बनी रहेगी। हालांकि तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन दिन में धूप और रात-सुबह सर्दी का एहसास जारी रहेगा।
हालांकि शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के तापमान धीरे-धीरे गिरावट जारी हो गई है। न्यूनतम तापमान 10 ℃ से 15℃ के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। बाराबंकी में सबसे कम 11℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि कानपुर शहर में 11.7℃, आगरा ताज में 11.5℃, बुलंदशहर और प्रयागराज में 12℃, इटावा में 12.7℃, झांसी में 12.5℃, बरेली में 12.4℃ और शाहजहांपुर में 12.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 13.8℃ न्यूनतम और 29.5℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इटावा में सबसे कम अधिकतम तापमान 22.6℃ दर्ज किया गया है।

You may also like

जापान में फिर महसूस हुए भूकंप के जोरदार झटके, 6.7 की तीव्रता के बाद सुनामी का अलर्ट जारी

संजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स ने CSK से मांग लिए जडेजा के साथ एक अनमोल रतन, चेन्नई ने साफ कर दिया इनकार

देश में महंगाई के आंकड़े और अमेरिका में शटडाउन, अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल

भारतीय शेयर बाजार पर बुलिश गोल्डमैन सैश, निफ्टी के लिए दिया 29,000 का टारगेट

11 नर्सेंˈ एक साथ हो गई प्रेग्नेंट हॉस्पिटल भी हैरान लोग बोले- आखिर चल क्या रहा है﹒