नई दिल्ली: ठंड के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा और जहरीली होती जा रही है। शनिवार सुबह राजधानी के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बड़े हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है।
आलम यह है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार और नगर निगम के कार्यालयों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मॉनिटरिंग के मुताबिक दिल्ली के कई स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर यानी 350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया। अलिपुर (355), आनंद विहार (359), अशोक विहार (363), बवाना (403), बुराड़ी (376) और करणी सिंह शूटिंग रेंज (342) जैसे कई इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब है।
इसी तरह एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 271, लोनी में 336, संजय नगर में 269 और वसुंधरा में 368 दर्ज किया गया।
भारत के सबसे अधिक प्रदूषित 10 शहर
दिल्ली आज सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा, जहां ITO का AQI 373 और मुंडका का 363 दर्ज किया गया। ये दोनों जगह "बहुत खराब" श्रेणी में आती हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक है। गाजियाबाद का वसुंधरा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका है। यहां पर आज AQI 353 दर्ज किया गया। देश में तीसरे सबसे प्रदूषित जगह नोएडा है। जहां पर सेक्टर 62 का AQI शनिवार को 309 दर्ज किया गया है। प्रदूषित शहर के मामले में चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश का हापुड़ आता है। यहां के हुड़ा सेक्टर में 280 AQI दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश का बागपत जिला प्रदूषित शहरों के मामले में पांचवें नंबर पर आता है। दिल्ली से सटे पानीपत में लोगों को वायु प्रदूषण से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज शहर में AQI 310 दर्ज किया गया है। हरियाणा के जिंद की पुलिस लाइन एरिया में आज AQI 294 दर्ज किया गया है। हरियाणा के फतेहाबाद में AQI 292 दर्ज किया गया है। पंचकुला के सेक्टर 6 में शनिवार को AQI 268 रहा। देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सिरसा 10वें नंबर पर आता है। जहां पर आज AQI 225 रहा।
आलम यह है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार और नगर निगम के कार्यालयों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मॉनिटरिंग के मुताबिक दिल्ली के कई स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर यानी 350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया। अलिपुर (355), आनंद विहार (359), अशोक विहार (363), बवाना (403), बुराड़ी (376) और करणी सिंह शूटिंग रेंज (342) जैसे कई इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब है।
इसी तरह एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 271, लोनी में 336, संजय नगर में 269 और वसुंधरा में 368 दर्ज किया गया।
भारत के सबसे अधिक प्रदूषित 10 शहर
You may also like

एक के बाद एक कारनामे... अभिषेक शर्मा ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब, कामयाबी के पीछे का राज आया सामने

पुणे: पति ने पत्नी की हत्या कर दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, 'दृश्यम 3' जैसी साजिश बेनकाब

चीन-अमेरिका गठजोड़ से पाकिस्तान को मिल सकता है फायदा, भारत की कूटनीति के सामने नई चुनौती

ठाणे में साइकिल यात्रा के जरिए एड्स जागरूकता मुहिम में बच्चों से लेकर प्रौढ़ भी शामिल

देशभक्ति एवं सेवा की भावना का प्रदर्शन, रैली निकाली




