Top News
Next Story
Newszop

आज का वृषभ राशि का राशिफल 23 अक्टूबर 2024 : प्रबंधन क्षमता का लाभ पाएंगे, कमाई होगी

Send Push
Taurus Horoscope 23 October, 2024:आज वृषभ राशि का करियर राशिफल : वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और काम के लिहाज से अच्छा है। आप आज काम को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे और प्रबंधन क्षमता से लाभ ले पाएंगे। आपको आज फैमिली बिजनेस में परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कहीं से आपको आज उपहार भी मिल सकता है। आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : वृषभ राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन आज खुशनुमा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और इनकी मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। आप आज किसी दूर रहने वाले संबंधी से लंबी बातचीत कर सकते हैं जिससे आपको आज कोई महत्वपूर्ण और खुशी की खबर मिलेगी। छात्रों को आज शिक्षा में गुरुजनों से सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो बड़े भाई से सलाह जरूर लें। आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के जातकों की सेहत आज नरम रह सकती है। आपको आज वायु विकार की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को लिवर संबंधी समस्या है उनकी परेशानी आज बढ सकती है। इसलिए खान पान में आपको संयम रखना होगा। आज वृषभ राशि के उपाय : आज के दिन वृषभ राशि के जातको को उपाय के तौर पर बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए और लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now