बुरहानपुर: एमपी के बुरहानपुर जिले में एक युवती हाथों में मेहंदी रचाकर बारात का इंतजार कर रही थी। बारात आने से पांच घंटे पहले उसके साजन को फोन आया। फोन पर उसने ऐसी डिमांड की कि दुल्हन इंतजार ही करती रह गई है। सारी तैयारी धरी की धरी रह गई लेकिन बारा नहीं आई। अब युवती ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर दूल्हे और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ शिकायत की है।
अधूरे रह गए ख्वाब
दरअसल, पीड़ित युवती का निकाह होने वाला था। निकाह उसके पार्टनर के साथ होना था। दोनों डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। इस दौरान कई बार संबंध भी बने। फिर दोनों परिवारों की मर्जी से शादी की तारीख तय हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली। निकाह के रिश्तेदारों में आमंत्रण पत्र भी बंट गया।
बारात लेकर नहीं आया दूल्हा
वहीं, घर में बारात के स्वागत करने की तैयारी चल रही थी। दुल्हन भी सुबह से सज सवर रही थी। हाथों में साजन के नाम की मेहंदी रचा ली थी। शाम पांच बजे बारात पहुंचनी थी। इससे करीब पांच घंटे पहले 12 बजे दुल्हन के पास फोन आया है। उस तरफ से दूल्हे ने दहेज की डिमांड कर दी।
पांच लाख रुपए की मांग
दूल्हा और उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन पक्ष से पांच लाख रुपए की मांग की। साथ ही कहा कि रुपए देंगे, तभी हम बारात लेकर आएंगे। दुल्हन के परिवार के लोगों ने काफी मिन्नतें की लेकिन उनलोगों पर कोई असर नहीं हुआ है। दुल्हन इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं पहुंची। इसके अगले दिन दुल्हन ने युवक के खिलाफ एसपी के पास शिकायत दी है।
31 अगस्त को थी शादी
वहीं, पीड़ित युवती का कहना है कि 2023 से लोहार मंडी के रहने वाले युवक से उसकी पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। शादी का झांसा देकर उसने कई बार संबंध बनाए। साथ ही इसके वीडियो भी बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगा। दोनों परिवारों की सहमति से 31 अगस्त को शादी की तारीख तय हुई थी। मगर दहेज की डिमांड के कारण शादी टूट गई।
लड़की के परिजनों का यह भी कहना है कि लड़के को एक बाइक भी दिलाई है। शादी के बाद एक घर भी खरीद के देने का योजना थी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
उदयपुर में स्कूल की बच्ची से रेप करने वाला जिम ट्रेनर पकड़ा गया, पुलिस लाई सामने तो फूट-फूट रोने लगा
Drew Barrymore की इच्छा: Jennifer Aniston और Adam Sandler के साथ फिर से काम करना
त्रिकोणीय टी20 सीरीज : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराया
PAK vs AFG Highlights: अफगानी पठानों के सामने पाकिस्तान ने डाले हथियार, एशिया कप से पहले खुल गई टीम की पोल
Flood Uttar Pradesh : UP में बारिश का कहर, नदियों में उफान, कई जिलों में स्कूल बंद