अहमदाबाद/गांधीनगर: आई लव महादेव का पोस्टर स्टेटस पर रखने के कारण गुजरात के गांधीनगर में आने वाले बहियल गांव में भारी हिंसा हुई थी। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भड़के उपद्रव में गरबा आयोजन को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने इस घटना में 70 लोगों को न सिर्फ पकड़ा था बल्कि पथराव और आगजनी करने वालों पर तगड़ा एक्शन करते हुए उन्हें दरवाजे तोड़कर अरेस्ट किया था। अब गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह बहियल गांव में आरती कर रहे हैं। गांधीनगर के दहेगाम में हिंसा होने पर हर्ष संघवी ने कहा था कि दोषी कहीं भी छिपें उन्हें पकड़कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। बहियल ऐसा गांव है, जहां हिंदुओं की संख्या कम है।
हर्ष संघवी का जोरदार स्वागत
दहेगाम के बहियल गांव पहुंचने पर लोगों ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी का जाेरदार ढंग से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर छिडे़ आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव की पोस्ट के बाद गुजरात के गांधीनगर में हिंसा हुई थी। इसमें पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त किरने के साथ पांच से दह दुकानों को आग लगा दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष बल की तैनाती की थी। अब गृह मंत्री ने गांव का दौरा करके बड़ा संदेश दिया है। हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा है कि गांधीनगर के बहियल में असामाजिक लोगो ने माताजी के चौक में गरबा के दौरान पथराव कर शांति भंग करने का प्रयास किया था। इस घटना के आरोपियों को गांधीनगर पुलिस द्वारा तत्काल पकड़कर कार्रवाई की गई है। आज इसी गांव की उसी गरबे में मां अंबे की आरती कर मैंने अपनी माताओं-बहनों और नगरजनों को भयमुक्त होकर पुनः भाव-भक्ति का पर्व मनाने का आश्वासन दिया। ये दिन भक्ति-भावना के हैं, शक्ति पूजा के हैं।
गांधीनगर के बहियल में असामाजिक लोगो ने माताजी के चौक में गरबा के दौरान पथराव कर शांति भंग करने का प्रयास किया था। इस घटना के आरोपियों को गांधीनगर पुलिस द्वारा तत्काल पकड़कर कार्रवाई की गई है।
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 27, 2025
आज इसी गांव की उसी गरबे में माँ अम्बे की आरती कर मैंने अपनी माताओं-बहनों और नगरजनों को… pic.twitter.com/cPYqf0S4F3
हर्ष संघवी का जोरदार स्वागत
दहेगाम के बहियल गांव पहुंचने पर लोगों ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी का जाेरदार ढंग से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर छिडे़ आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव की पोस्ट के बाद गुजरात के गांधीनगर में हिंसा हुई थी। इसमें पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त किरने के साथ पांच से दह दुकानों को आग लगा दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष बल की तैनाती की थी। अब गृह मंत्री ने गांव का दौरा करके बड़ा संदेश दिया है। हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा है कि गांधीनगर के बहियल में असामाजिक लोगो ने माताजी के चौक में गरबा के दौरान पथराव कर शांति भंग करने का प्रयास किया था। इस घटना के आरोपियों को गांधीनगर पुलिस द्वारा तत्काल पकड़कर कार्रवाई की गई है। आज इसी गांव की उसी गरबे में मां अंबे की आरती कर मैंने अपनी माताओं-बहनों और नगरजनों को भयमुक्त होकर पुनः भाव-भक्ति का पर्व मनाने का आश्वासन दिया। ये दिन भक्ति-भावना के हैं, शक्ति पूजा के हैं।
You may also like
शिक्षिका से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को गोली लगी
कानून मंत्री मेघवाल 11 अक्टूबर को सफेदपोश अपराधों पर अंकुश लगाने की रणनीति पर चर्चा का करेंगे नेतृत्व
फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के किस कदम से फूटा ईरान का गुस्सा? तीनों देशों से राजदूतों को वापस बुलाया
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नोएडा और बिठूर नगर पंचायत के बीच एमओयू, स्वच्छता प्रबंधन में होगा सहयोग
ब्लड शुगर तेज़ी से बढ़ने पर` सबसे पहले करें ये काम, क्लिक कर तुरंत जान लें