अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम अब बदलने लगा है। प्रदेश में हुई बारिश के बाद दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है, वहीं रात में भी ठंडक बढ़ गई है। मौसम अब सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। 1 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।   
   
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, नवंबर 2025 के दौरान प्रदेश में रातें सामान्य से थोड़ी गर्म रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 के दौरान प्रदेश में कुल 65.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो दीर्घकालिक औसत 28.2 मिमी से 131% अधिक है। इस दौरान सोनभद्र में सर्वाधिक 211.6 मिमी और वाराणसी में 210.3 मिमी बारिश हुई है।
     
वहीं 2 और 3 नवंबर को प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। जबकि 4 नवंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 5 और 6 नवंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी तेज हवा और भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी हुआ है।
     
इस अवधि में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2°C अधिक और औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3°C कम रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना परिस्थितियां बनी हुई हैं, जो पोस्ट मॉनसून (अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर) अवधि में जारी रह सकती हैं। इसके साथ नकारात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव (IOD) के प्रभाव से नवंबर माह के दौरान प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।
   
अतुल सिंह के अनुसार, तराई क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक, जबकि अन्य हिस्सों में सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। वहीं प्रदेश के अधिकांश भागों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, नवंबर की शुरुआत में उत्तर प्रदेश का मौसम सुहाना रहेगा। दिन में हल्की ठंड और रात में बढ़ती ठंडक के बीच रुक-रुक कर बरसात के आसार बने रहेंगे।
  
You may also like

3 नवंबर 2025 मेष राशिफल: कार्यक्षेत्र में रहेगा दबाव, हनुमान चालीसा के पाठ से बनेंगे बिगड़े काम

कंट्रोलˈ में रहेगी डायबिटीज रोज पैर के इस पॉइंट को 3 मिनट दबाएं फिर देखें कमाल﹒

कोलकाता में एक कप चाय की कीमत 1000 रुपये, जानें इसके पीछे का रहस्य

1000ˈ रुपये में देता है एक कप चाय इसके बाद भी चाय के ठेले पर रोज लगती है हजारों की भीड़ जानिए क्या है इस 'गोल्डन टी' का राज़﹒

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पाकिस्तान में भी महसूस किए गए झटके, दहशत