नई दिल्ली: अक्टूबर से प्रदूषण बढ़ना शुरू होता है। इस बार दिवाली से पहले तक प्रदूषण कंट्रोल में था। मॉनसून की जल्दी विदाई और तापमान में गिरावट के बावजूद इस साल अक्टूबर में चार दिन प्रदूषण का स्तर संतोषजनक भी रहा। हालांकि अब अक्टूबर के बचे हुए दिनों में हालात बिगड़ने की संभावना है। बुधवार को सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा। हवाओं की गति बीते मंगलवार की तुलना में कम हुई, इसकी वजह से प्रदूषकों के बहने की प्रक्रिया धीमी हो गई। अगले तीन दिनों यही स्थिति रह सकती है।
छोटी दिवाली से लगातार बढ़ रहा है
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का AQI 353 रहा। यह दिवाली और उसके अगले दिन से भी अधिक है। मुख्य प्रदूषक पीएम 2.5 रहा। धारूहेड़ा का AQI 379, फरीदाबाद का 201, गाजियाबाद का 321, ग्रेटर नोएडा का 308, गुरुग्राम का 281 और नोएडा का 330 रहा।
दिल्ली के ये इलाके सबसे प्रदूषित
दिल्ली के नेहरू नगर में एक्यूआई 401, पंजाबी बाग में 416 रहा। अन्य सबसे प्रदूषित जगहों में आनंद विहार का एक्यूआई 373, अशोक विहार का 380, बुराडी का 371, दिलशाद गार्डन का 372, पटपड़गंज का 376, पूसा का 374, आर के पुरम का 387, रोहिणी का 373, विवेक विहार का 372 और वजीरपुर का 397 रहा।
अगले तीन दिन इसी स्तर पर रहेगा
पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 25 अक्टूबर तक बेहद खराब रहेगा। फिर अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब से खराब स्तर पर रह सकता है। बुधवार को दोपहर बाद हवाओं की गति कुछ तेज हुई। दोपहर बाद यह 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। शाम के समय यह एक बार फिर कम हो गई। 23 अक्टूबर को हवाओं की गति सुबह के समय महज 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। दोपहर के समय यह थोड़ा बढ़कर 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी, लेकिन शाम के समय एक बार फिर कम हो जाएगी।
बंद प्रदूषण के जहर से बचना है तो सुबह-शाम की सैर कर दें

- सुबह और शाम के समय बाहरी गतिविधियां न करें
- बहुत समय तक बाहर न रहे
- जॉगिंग की बजाय शार्ट वॉक करें, इसमें भी बीच-बीच में ब्रेक ले
- अगर इस दौरान आपको कफ,
- सीने में दबाव या घुटन, सांस लेने में कठिनाई या बेहोशी होती है
- अगर कमरे में खिड़कियां हैं तो उन्हें बंद रखे
- अगर एसी में फ्रेश एयर इनटेक का ऑप्शन है तो उसे बंद रखें
- घर के अंदर लकड़ी, मोमबत्ती या अगरबत्ती और धूप न जलाएं
You may also like
नीले ड्रम वाली मुस्कान को मेरठ जेल मिल गया नया 'भाई', ऐसे मनाया भाई दूज का त्योहार
बिहार चुनाव : नाथनगर में 2020 में राजद ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, इस बार किसके पक्ष में जनादेश?
त्योहारी सीजन में मध्य रेलवे की खास तैयारी, विशेष ट्रेनें और होल्डिंग एरिया से सुगम होगी यात्रा
भाई दूज का पर्व हमारे रिश्तों को बनाता है मजबूत : नन्द गोपाल गुप्ता
पीकेएल-12: गुजरात पर धमाकेदार जीत के साथ बेंगलुरू बुल्स ने किया प्लेऑफ में प्रवेश