आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदारा के शास्त्रीपुरम स्थित एक होटल के वॉशरूम से युवती ने छलांग लगा दी। ये हादसा तब हुआ जब पुलिस ने उस होटल में छापा मारा था। बदनामी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से युवती ने होटल से छलांग लगाई थी। घायल अवस्था में मिली युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह मामला मंगलवार दोपहर का है। शास्त्री पुरम स्थित आरवी काम्पलेक्स में होटल हेवन संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो युवती घायल अवस्था में थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जब होटल में जांच की तो पांच कमरे बने थे। जिनमें से एक कमरा सजा हुआ था। उसमें हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ था। बाकी अन्य कमरे भी पुलिस को अस्त व्यस्त हालत में मिले थे।
अंदर से बंद मिला था वॉशरूम
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच की तो उसमें एक कमरे का वॉशरूम अंदर से बंद मिला था। ये वही कमरा था। जिसकी छत से युवती कूदी थी। पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है।
जानकारी मिल रही है कि इस होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती थीं। आसपास के लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

You may also like

हर्षवर्धन राणे ने याद किए संघर्ष के दिन, '10 रुपये' और 'एक प्लेट छोले-चावल' में किया था गुजारा

राष्ट्रपति मुर्मु ने अंबाला एयरबेस से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरकर इतिहास रचा

मोन्था प्रभाव.. तेलंगाना के 16 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा! दक्षिण मध्य रेलवे के 127 ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द

राजनाथ सिंह कुआलालंपुर में 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक प्लस में भाग लेंगे

राजस्थान में 70% से ज्यादा वोटरों को बड़ी राहत, अब नहीं लगाना होगा कोई भी कागज