Next Story
Newszop

गुजरात-दिल्ली के मैच में बने ये 5 महारिकॉर्ड, केएल राहुल ने तो इतिहास रच दिया

Send Push
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में जीटी ने दिल्ली को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। कैपिटल्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 204 रन का टारगेट दिया था। गुजरात ने 19.2 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। वहीं इस मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने। आइये, उनपर नजर डालते हैं।
गुजरात टाइटंस ने चेज किया आईपीएल में अपना सबसे बड़ा टारगेट image

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टारगेट (204 रन) चेज किया है। इससे पहले जीटी ने कभी भी 200 से अधिक रन का टारगेट चेज नहीं किया था।


दिल्ली के खिलाफ सबसे बड़ा टारगेट हुआ चेज image

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह पहली बार 200 या उससे ज्यादा रन का टारगेट चेज हुआ है। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ हाइएस्ट टारगेट चेज 188 रन था, जो चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले सीजन में किया था।


आईपीएल में केएल राहुल बने सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय image

केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 200 छक्कों तक पहुंचने के लिए 129 पारियां खेली हैं। वहीं वह आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (67 पारियां) और आंद्रे रसेल (97 पारियां) हैं।


दिल्ली ने दूसरी बार 200 से ज्यादा रन बिना किसी खिलाड़ी के अर्धशतकीय पारी के बिना बनाए image

सिर्फ आईपीएल इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब दिल्ली कैपिटल्स ने 200 से ज्यादा रन बनाए हों और उनके किसी खिलाड़ी ने फिफ्टी भी न बनाई हो।


आईपीएल की में आखिरी ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने वाले तीसरे गेंदबाज बने आर साई किशोर (पहली पारी में) image

आर साई किशोर के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी में लेफ्ट आर्म स्पिनर साई किशोर को 20वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। साई पारी के आखिरी ओवर में अपना पहला ओवर डाल रहे थे। ऐसा करने वाले साई किशोर सिर्फ तीसरे स्पिनर बने हैं। इससे पहले 2009 में सनथ जयसूर्या और 2010 में रोहित शर्मा ने ऐसा किया था।

Loving Newspoint? Download the app now