फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के बाद अब इंदौर में भी एक नई शिकायत दर्ज हो गई है। उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद हर कोई उनकी आलोचना करने लगा था। उन्होंने अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' की रिलीज में हो रही देरी को लेकर अपनी भड़ास निकाली थी और ब्राह्मण समुदाय पर निशाना साधा था उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसके बाद लोग भड़क उठे थे। और अब वह कानूनी पचड़े में फंसते जा रहे हैं। अनुराग कश्यप की कही गई बात कई लोगों ने नापसंद की। और उसी के कारण उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शनिवार 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नई शिकायत दर्ज की गई है। एमजी रोड पीएस प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, 'अनूप शुक्ला ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। क्योंकि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जांच चल रही है।' अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR की मांगवकील आशीष राय ने भी मुंबई पुलिस आयुक्त से अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इसके पहले मुंबई के ही एक वकील एडवोकेट आशुतोष दुबे ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उनेहोंने बताया था कि FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा था, 'सभ्य समाज में इस तरह की नफरत फैलाने वाली बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। कानून को अपना काम करना चाहिए।' 'फुले' से हटाए गए ये शब्दपत्रलेखा और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म 'फुले' 25 अप्रैल को रिलीज हो रही है लेकिन उसके पहले फिल्ममेकर्स से सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जाति से जुड़े शब्दों और संदर्भों को हटाने के लिए कहा है। CBFC के कहने के बाद मेकर्स ने ‘महार’, ‘मांग’, ‘पेशवाई’ और ‘मनु की जाति व्यवस्था’ जैसे शब्द फिल्म से हटा दिए हैं।
You may also like
Seema Sajdeh on Life After Divorce from Sohail Khan: “You Become So Complacent in a Marriage That…”
मुर्शिदाबाद हिंसा: खून की होली की धमकियों में सिसकते हिंदू परिवार, वक्फ कानून के नाम पर बढ़ता कट्टरपंथ
ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है… जैसे ही आपको इसका पता चले, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं
अपने भोजन में शामिल करने के लिए आसान तरीके से मसालेदार मूंगफली का पेस्ट बनाएं, पारंपरिक स्वाद वाला एक अनूठा व्यंजन
Box Office: Ajith Kumar's 'Good Bad Ugly' Crosses ₹200 Crore Worldwide, Becomes Actor's Highest-Grossing Film