छतरपुर: मध्य प्रदेश को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। पर्यटन नगरी खजुराहो अब वाराणसी से जुड़ जाएगी। वाराणसी और खजुरा के बीच में अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
रेल मंत्री ने कारी किया पत्रवाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही सांसद विष्णुदत्त शर्मा को स्वीकृति पत्र भेजा है। इसके बाद उस क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। साथ ही दोनों शहरों के बीच में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी। पर्यटन के दृष्टिकोण से दोनों ही शहर काफी महत्वपूर्ण हैं।
टाइम-टेबल जारीवहीं, ट्रेन के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। खजुराहो से यह ट्रेन शाम तीन बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और वाराणसी रात को 11 बजे पहुंचाएगी। वाराणसी स्टेशन से सुबह 5.25 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर खुजराहो पहुंचाएगी। इस दौरान यह ट्रेन विंध्याचल, प्रयागराज चौकी, चित्रकूट धाम, बांदा और महोबा में रुकेगी।
पीएम मोदी का आभारवंदे भारत ट्रेन मिलने के बाद सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने एक्स पर लिखा कि इसे कहते हैं मोदी की गारंटी। फिर दिखा बुंदेलखंड की जनता के प्रति मोदी जी का प्यार। दीपावली पर मिला वंदे भारत का उपहार। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी इसके लिए आभार जताया है।
एमपी में पांचवीं वंदे भारतगौरतलब है कि मध्य प्रदेश को पहले ही चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। वहीं, खजुराहो से भी यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। एक वंदेभारत एक्सप्रेस खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन तक चलती है।

You may also like
Bihar Election 2025: पीएम मोदी और अमित शाह की चुनावी रैलियां 24 अक्टूबर को, NDA का प्रचार होगा तेज
धनतेरस पर दिल्ली में महिला चोरों का हैरान करने वाला खेल! असली सोना चुराकर नकली रख दिया, CCTV ने खोला राज
मध्य प्रदेश के किसानों की मदद में पीछे नहीं सरकार: सीएम मोहन यादव
घर में घुस जाए सांप तो घबराएं नहीं रसोई में रखी` इस 1 चीज का करें छिड़काव तुरंत भाग जाएगा सांप
नमकीन के गोदाम में लगी भीषण आग, 55 लाख का नुकसान