मकर साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 फरवरी 2025 : हफ्ते के आरंभ में मकर राशिवालों को सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आसपास की नकारात्मक सूचनाओं से आप का चित्त व्यथित रहेगा। मान-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनायास ही किसी से न उलझें। यात्रा होगी। करियर में परिस्थितियां बेहतर होंगी। अल्प प्रयास से बड़े लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। खर्च में कटौती करना ज़रूरी है। पीठ व कमर का दर्द परेशान करेगा। पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा। विदेश या सुदूर संबंधों से लाभ के संकेत मिलेंगे। संतान के भविष्य की चिन्ता से मन घबराएगा।सप्ताह के मध्य में विशिष्ट लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। योग्यता और कार्यक्षमता बढ़ेगी। आपका कोई हुनर निखर कर आएगा। पड़ोसियों को जलन होगी। सहयोगियों से आनंद प्राप्त होगा। साझेदारों से लाभ का संकेत है। मंदी के दौरान भी लाभ की सुगबुगाहट खुशी देगी। हर काम को सही तरीके से अंजाम देने की भावना बलवती होगी। जोखिम से बचें। पारिवारिक सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में गर्माहट सुकून देगी। मस्तिष्क में वैचारिक जकड़न और देह में अकड़न होगी। जीवनसाथी से विवाद गरमाएगा। बॉस से अनावश्यक मुठभेड़ का मलाल रहेगा।सप्ताहांत में आपकी सुह्रदयता रंग लाएगी। छल-कपट से नुकसान होगा। अतएव विवेकहीन निर्णय से बचें। यात्रा का योग निर्मित हो रहा है। करियर में सराहना मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता संभव है। सम्मान बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी विजेता सा अनुभव होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। पर ध्यान रहे कि धीरज से बात बनेगी। किसी की आलोचना से आहत होंगे। किसी विपरीत लिंगी के कारण तिल का ताड़ बनेगा। विवाद में न उलझें अन्यथा निराशा होगी। नए उद्यम से दूर रहें। दूर के रिश्तेदार पेशानी पर बल देंगे। शुभ रंग- नीलाशुभ अंक-4
You may also like
उत्तर प्रदेश : मेरठ में फैन बॉक्स फैक्ट्री में भीषण आग, चार मजदूर झुलसे
दिव्यांगों पर कमेंट करना समय रैना को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकार बनाने का दिया आदेश
आईपीएल 2025 : राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, आरसीबी के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे घायल संजू सैमसन
सुहागरात के अगले दिन पुलिस थाने पहुंची दुल्हन, बेटे के कांड से हिल उठे घरवाले ι
Mohanlal की नई फिल्म Thudarum: एक भावनात्मक अपराध ड्रामा