इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपने काम और अपनी एक्टिंग के दम पर जाना जाता है। ये ऐसे अभिनेता हैं जो जहां जाते हैं अपनी छाप छोड़ ही आते है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से भी वे पारंपरिक और सादगीभरे लिबास में नजर आते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना ऐसा लुक शेयर किया है कि उन्हें देख लोग चौंक गए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अपने अतरंगी लिबास को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह भी हैरान रह गए हैं और उन्होंने पंकज त्रिपाठी के पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दिया है। पकंज त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे लाल रंग की सलवारनुमा कुछ परिधान पहने हैं। इसके साथ ग्रीन कलर का लॉन्ग ब्लेजर और कैप लगाकर पोज दे रहे हैं।
एक्टर ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, एक नई शुरुआत। ये किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। माहौल कैसा है? पंकज त्रिपाठी की ये तस्वीरें रियल हैं या एआई जेनेरेटिड, यह स्पष्ट नहीं है। पंकज त्रिपाठी के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह भी चौंक गए हैं। उन्होंने कमेंट किया है, अरे! ये क्या, गुरुजी?! हम सुधर गए और आप बिगड़ गए?
pc- amar ujala
You may also like
ऊंटनी का दूध इन 20 गंभीर बीमारी` को करता है जड़ से खत्म अगर किसी मंद बुध्दि को इसका दूध पिला दिया जाए तो दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ हो जाता है
शादी में क्यों लिए जाते हैं 7` फेरे? जानिए इनके पीछे छिपा रहस्य और 7 नंबर का गणित
बिहार : नियुक्ति पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों में उत्साह, प्रियंका सिंह ने कहा- 'मेरे सपनों को मिली नई उड़ान'
शाहजहांपुर में तनाव : बिना अनुमति कार्यक्रम में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर पर बवाल
रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाना चयनकर्ताओं की परिपक्वता दर्शाता है : अतुल वासन