इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। सोमवार को भी लोगों को कंपनियों की ओर से राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। राजस्थान में भी दोनों ईंधनों की पुरानी कीमत ही बरकरार है। लोगों को दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी आने का इंतजार है।
देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में पेट्रोल औसत कीमत 105.48 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 90.94 रुपए प्रति लीटर सोमवार के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने तय कर दी है।
आपको बता दें प्रदेश में लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक की कीमत चुकानी पड़ रही है। कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को लम्बे समय से बड़ी राहत नहीं दी है। देश में अन्तिम बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदला गया था।
PC:hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
अपमानजनक शब्दों पर तीसरे दिन भी ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर निकला गुस्सा
Sleep Disorders : ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाएगी स्लीप एपनिया का खतरा, साल 2100 तक पीड़ितों की संख्या तीन गुना होने की आशंका
प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट
प्रयागराज में अम्बेडकर नगर के युवक की हत्या
इलाहाबाद हाई कोर्ट: 11 लाख पेंडिंग केस और इंसाफ़ के इंतज़ार में बूढ़े होते लोग