कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मंगलवार को खराब स्वास्थ्य के कारण बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की पेसमेकर सर्जरी हुई है। उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने खड़गे को पेसमेकर लगवाने की सलाह दी थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। किसी को भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूँ।
साँस लेना मुश्किल हो रहा थामीडिया से बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं और साँस लेने में तकलीफ के कारण पेसमेकर लगवाने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हृदय गति को स्थिर रखने के लिए पेसमेकर ज़रूरी था। मंत्री ने कहा कि इसके अलावा उन्हें कोई परेशानी नहीं है। सर्जरी पूरी हो चुकी है। सब कुछ ठीक और स्थिर है। उन्होंने कहा कि किसी को भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष होना एक बड़ी ज़िम्मेदारी हैप्रियांक खड़गे ने कहा कि उनके पिता 83 वर्ष के हैं और देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते उन पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और मौजूदा हालात में इस ज़िम्मेदारी को निभाना एक मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और शुभचिंतकों की शुभकामनाएँ उनके साथ हैं।
डॉक्टरों ने आराम की सलाह दीडॉक्टरों ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को सर्जरी के बाद आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें दो-तीन दिन आराम की ज़रूरत पड़ सकती है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अस्पताल में खड़गे से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
You may also like
10 साल से नहीं दिखाया रानी मुखर्जी ने बेटी अदिरा का चेहरा,अब बताई इसकी शॉकिंग वजह
रामपुर: मुठभेड़ में रेप का आरोपी तांत्रिक घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'यह पर्व जीवन में लाए सद्भाव और करुणा', राहुल-खड़गे और प्रियंका गांधी ने दी विजयादशमी की बधाई
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चला मियां मैजिक, मोहम्मद सिराज ने पहले स्पेल में ही वेस्टइंडीज को घुटने पर ला दिया
बैंक में पैसा क्यों नहीं रखना चाहिए?` स्मार्ट लोगों की सोच! बैंक आपका पैसा छीन रहा है? सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे