भाजपा द्वारा घर-घर जाकर सिंदूर बांटना महिलाओं का अपमान है। भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाहित महिला को सिंदूर लगाने का अधिकार केवल उसके पति को है। जब कोई महिला सिंदूर लगाती है तो यह उसके सुहाग का प्रतीक होता है। महिलाएं केवल वही सिंदूर लगाती हैं जो उनके पति देते हैं। अगर कोई महिला खुद सिंदूर खरीदती भी है तो वह अपने पति के नाम से खरीदती है। भाजपा राजनीति कर सेना की वीरता का मजाक उड़ा रही है। यह बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहीं।
'सिंदूर बांटने का कृत्य महिलाओं के नारीत्व और सतीत्व को चुनौती देना है'
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सिंदूर बांटने का कृत्य विवाहित महिलाओं के नारीत्व और सतीत्व को चुनौती देने का प्रयास है। कांग्रेस इस व्यवहार का विरोध करती है। पार्टी पूरे प्रदेश में इस अभियान का विरोध करेगी। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपके सिंदूर पर हमारी दादी यशोदा का हक है जो वर्षों से आपका इंतजार कर रही है, बुढ़ापे में भी जाकर उनकी मांग भरिए, सिंदूर के नाम पर हमारी माताओं, बहनों, बेटियों का मजाक मत उड़ाइए। भाजपा का यह निम्नस्तरीय कार्यक्रम बंद होना चाहिए।
सेना के शौर्य की राजनीति कर रही है भाजपा: सुशील आनंद शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि भाजपा राजनीति करके सेना के शौर्य का मजाक उड़ा रही है। जब देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया तो पूरा देश एकजुट होकर सेना के शौर्य की प्रशंसा कर रहा था। देश एकजुट होकर इस अभियान के साथ खड़ा था लेकिन अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते पीएम मोदी और भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की राजनीति की।
You may also like
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
IPL 2025 : विराट और RCB की जीत ने बेंगलुरु में मनवा दी 'दिवाली', आतिशबाजी ऐसी की आसमान भी...
IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां
RCB के IPL ट्रॉफी जीतने पर दिल्ली पुलिस ने मारा मौके पे चौका, पोस्टर के लिए '18 साल' का किया सबसे अलग इस्तेमाल
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान