Karwa Chauth Vrat Ki Puja Vidhi, Vrat Puja Samagri List, करवा चौथ व्रत पूजन विधि, Vrat Katha in Hindi: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम में विधि विधान पूजा करती हैं और फिर रात में चांद निकलने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। पंचांग अनुसार प्रत्येक वर्ष ये व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है। व्रत की शुरुआत सुबह सरगी के साथ होती है। फिर शाम में शुभ मुहूर्त में महिलाएं करवा चौथ की कथा सुनती हैं। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ व्रत की पूजा विधि क्या है।
- करवा चौथ व्रत के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सरगी लें।
- इसके बाद ही नहा धोकर निर्जला व्रत का संकल्प लें।
- फिर पूरे दिन कुछ भी खाना-पीना नहीं है।
- शाम की पूजा से पहले व्रती महिलाएं फिर से स्नान कर सुंदर वस्त्र धारण करें।
- कहते हैं करवा चौथ की पूजा 16 श्रृंगार के साथ करनी चाहिए।
- पूजन के समय दीवार पर करवा चौथ की पूजा का चित्र बनाएं या बाजार से लाया हुआ कैलेंडर दीवार पर लगाएं।
- फिर एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना करें और इन पर 10 से 13 करवे रखें।
- करवा में 21 सींकें लगाएं और उसके अंदर खील, बताशे, चूरा और साबुत अनाज डालें।
- करवा के ऊपर रखे दीपक को जलाएं। फिर इसके पास पूड़ियां, मीठा हलवा, खीर और अन्य पकवान रखें।
- पूजा के समय एक लोटे में जल भी रखें। पूजा के बाद इसी जल से चन्द्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।
- फिर धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि से विधिवत पूजा करें। ध्यान रहे कि पूजा के समय दीपक में पर्याप्त मात्रा में घी रहे जिससे वो देर तक जलता रहे।
- इसके बाद करवा चौथ की व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
- करवा चौथ की पूजा में मुख्य रूप से चावल के आटे का प्रसाद तैयार किया जाता है। व्रत खोलते समय जल के बाद सबसे पहले इसी प्रसाद को महिलाएं खाती हैं।
- पूजा के समय कई महिलाएं सुहाग की सामग्री भी चढ़ाती हैं।
- जब चांद निकल जाए तो छलनी की ओट से पति को देखने के बाद फिर चांद के दर्शन करें।
- इसके बाद चन्द्रमा को जल से अर्घ्य दें और पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करें।
- फिर पति के हाथ से पानी पीकर और कुछ मीठा खाकर अपना व्रत खोल लें।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024 (Karwa Chauth Puja Muhurat 2024)
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। तो वहीं करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06:25 से 07:54 बजे तक रहेगा।
You may also like
2030 तक भारत में 100 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स: 5G कनेक्शंस में होगा बड़ा इजाफा
Gold Rate Today in India: October 19, 2024
याह्या सिनवार का छोटा भाई लेगा बदला? मोहम्मद सिनवार बढ़ाएगा इजरायल की टेंशन, गाजा में हमास पर कर सकता है कंट्रोल
कूरियर देने के बहाने घर में घुसे और बुजुर्ग दंपति से लूट ले गए दो करोड़, फरार आरोपियों की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस
आरजी कर मामला: जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी, आज निकाली जाएगी रैली