Top News
Next Story
Newszop

Karwa Chauth Dos And Donts 2024 In Hindi : क्या करवा चौथ में सुबह बाल धो सकते हैं? जानिए इस दिन क्या करें क्या नहीं

Send Push

Karwa Chauth Dos And Donts 2024: करवा चौथ के व्रत को शास्त्रों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। करवा चौथ का व्रत उत्तर भारत में खासतौर पर रखा जाता है। इस व्रत के पूरे दिन निर्जला रहकर व्रत रखा जाता है और महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए शिव पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन करवा माता की पूजा का भी विधान है। शास्त्रों में करवा चौथ के व्रत को लेकर बहुत से नियम बताए गए हैं। करवा चौथ के व्रत में इन नियमों का पालन करना लाभकारी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन बाल धो सकते हैं या नहीं और इसके साथ ही इस दिन क्या करें क्या नहीं।




Karwa Chauth Dos (करवा चौथ के दिन क्या करें)
  • करवा चौथ के दिन जो महिलाएं व्रत रख रहीं हो वो निर्जला व्रत रखें।
  • करवा चौथ पर विवाहित महिलाओं को सोलह सिंगार करना चाहिए।
  • इस दिन व्रती महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं।
  • करवा चौथ के दिन अपने पति के हाथों पानी पीकर ही व्रत का पारण करें।
  • करवा चौथ के दिन सात्विक भोजन ही बनाएं।


Karwa Chauth Donts (करवा चौथ के दिन क्या ना करें)
  • करवा चौथ के दिन भूलकर भी भोजन में लहसुन प्याज का प्रयोग ना करें।
  • इस दिन नीले, काले और ग्रे रंग का वस्त्र ना पहनें।
  • करवा चौथ के दिन धारदार चीजों का प्रयोग ना करें।
  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त के बाद किसी भी चीज का सेवन ना करें।


Kya karwa chauth mein subh baal dho sakte hai (क्या करवा चौथ के व्रत में सुबह बाल धो सकते हैं)
करवा चौथ के व्रत बाल नहीं धोना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के व्रत के एक दिन पहले बाल धोना चाहिए। गिले बाल में पूजा नहीं होती है, इसलिए व्रत के दिन बाल नहीं धोना चाहिए। आप करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले अपने बालों को अच्छे से धोकर सुखा लें।

Loving Newspoint? Download the app now