रायपुर, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज साेमवार काे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर लंबे समय से मांग की जा रही है।
मंत्री नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने मंत्री नेताम के प्रस्ताव पर रामानुजगंज में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वसन दिया।
मंत्री नेताम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
—————
(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल
You may also like
उत्तर-पश्चिमी तुर्किए में भीषण जंगल की आग, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Aaj ka Mesh Rashifal 12 August 2025 : आज मेष राशि वाले करेंगे ऐसा काम जो बदल देगा उनकी जिंदगी, लेकिन समय का सही इस्तेमाल जरूरी
एकात्म मानव दर्शन एक सूत्र में पिरोने की बात कहता हैः मुख्यमंत्री
असीम मुनीर की अमेरिका की दूसरी यात्रा एक चेतावनी: रिपोर्ट
बीजापुर: किसानों ने वन विभाग पर खेती करने से रोकने का लगाया आरोप, विधायक को सुनाई समस्या