रांची, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा में गीग वर्कर कानून पारित होने पर झारखंड प्रदेश टैक्सी एप बेस्ड वर्कर यूनियन ने मंगलवार को खुशी व्यक्त की है।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित स्थायी सदस्य और प्रदेश प्रभारी के राजू ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।
दोनों नेताओं ने कहा है कि यह कानून कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की घोषणा पत्र का हिस्सा था। गठबंधन सरकार ने इसे पारित कर यह संदेश दिया है कि हमारी गठबंधन की सरकार केवल वादे ही नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है।
यह कदम झारखंड के लाखों गीग वर्कर्स, टैक्सी और ऐप बेस्ड वर्कर्स के सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सरकार हमेशा झारखंड की जनता के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
Yoga for Back Pain : इन योगासनों से कहें कमर दर्द को अलविदा, बस 10 मिनट करें!
बिहार: आतंकवाद से भी अधिक खतरनाक है मतदाता सूची से 65 लाख नाम हटाना, वोट चोरने वाले को जनता सिखाएगी सबक- स्टालिन
Rajasthan: सीएम भजनलाल के मंत्री ने कहा बदलने वाली हैं डोटासरा की पर्ची, किया जा रहा उन्हें किनारे
Job News: इस भर्ती में चयन होने पर मिलेगा 1,82,400 तक वेतन, 6 सितंबर है आवेदन करने की अन्तिम तारीख
PPF Vs SIP: हर महीने 1000 रुपये 15 साल तक निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, देखें कैल्कुलेशन