रांची, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने बुधवार को हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषी भाई हैं। दोनों ने आपसी विवाद के बाद शिवा कुमार राम की हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शिवा के शव को छिपा दिया था।
अदालत ने दोनों दोषियों बंधनू उरांव और अनिल उरांव पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
मामले के अनुसार शिवा कुमार राम की हत्या 15 नवंबर 2020 को हुई थी। घटना को लेकर मृतक के पिता ने पिठोरिया थाना में कांड संख्या 142/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंधनू उरांव और अनिल उरांव को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों दोषी बंधनू उरांव और अनिल उरांव पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव के निवासी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
सफेद बालों से हैं परेशान? बिना डाई नेचुरल तरीके से करें काला बस सरसों के तेल में मिला दें ये चीज`
OOPS Moment का शिकार हुईं ये 3 एक्ट्रेस एक का दिखा अंडरगारमेंट तो किसी का…`
प्यार के पिच पर धोनी ने जड़े हैं खूब चौके-छक्के इन 5 खूबसूरत लड़कियों से रहा अफेयर`
भाजपा ने हिमाचल में एपीएमसी दुकान आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
आशिकी के चक्कर में 17 साल की लड़की गई थी बहक मां ने सुनाई कहानी तो पसीज गया पुलिस का कठोर दिल`