भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
पोटी वाली कमोड सफेद रंग की ही क्योंˈ होती है? लाल या नीली क्यों नहीं होती? वजह जान लगेगा झटका
क्या आप जानते हैं शिवलिंग पर जल चढ़ानेˈ की सही दिशा? 99% भक्त करते हैं ये गलती
सुंदर और सुशील होती है R नाम वालीˈ लड़कियां इनके गुण जानकर झटपट कर लेंगे शादी
मंडप में लेट पहुंचा दूल्हा तो गुस्साई दुल्हनˈ ने दूसरे से कर ली शादी सिर पकड़कर बैठ गया दूल्हा
डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है इस आटेˈ से बनी रोटियां खाते ही खून से गायब हो जाता है शुगर..