– उप मुख्यमंत्री ने विन्ध्य बघेली महोत्सव के आयोजन की सराहना की
भोपाल, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन आवश्यक है। इन आयोजनों से हमें अपनी लोकभाषा से परिचित होने का सौभाग्य मिलता है। हमारी बघेली भाषा में जो ममत्व है, वह अन्य भाषा में नही। जो व्यक्ति जमीन से जुड़ा होगा, उसे अपनी भाषा से ममत्व अवश्य होगा। भाषा में संस्कृति परंपराओं का समावेश होता है। स्थानीय भाषाओं के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल रविवार को रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित विन्ध्य बघेली ममत्व महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बघेली को बचाकर रखना होगा और आने वाली पीढ़ी में इसे फैलाना भी होगा। इस प्रकार के आयोजन लोक कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि कलाकारों को नृत्य, संगीत व नाटक आदि प्रस्तुत करने के लिए मंच प्राप्त हो। उप मुख्यमंत्री ने विन्ध्य बघेली महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा की और आयोजकों को बधाई दी। विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन व कलाकार उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
आज का मौसम 1 सितंबर 2025: दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी जमकर बरसेंगे बदरा... वेदर अपडेट
`इन` 7 रोगों को चुटकी में छूमंतर कर देगा लहसुन हल्दी और लौंग का यह घरेलु मिश्रण पोस्ट को शेयर करना ना भूले
आज का धनु राशिफल, 1 सितंबर 2025 : दांपत्य जीवन में आएंगी खुशियां, कार्यक्षेत्र में मित्रों का मिलेगा सहयोग
आज का वृश्चिक राशिफल, 1 सितंबर 2025 : जोखिम भरे कार्यों से रहें दूर, सेहत पर दें ध्यान
`न` करें नजरअंदाज. लीवर को सड़ा देती है ये बीमारी आंखों में पीलापन समेत दिखते हैं ये लक्षण`