उज्जैन, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) संजय दुबे ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 के पूर्व होने वाले निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देंश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने एसीएस दुबे को सिंहस्थ के दौरान होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसीएस संजय दुबे ने सर्वप्रथम देवास रोड से कलेक्टर कार्यालय की ओर बनी फोर लेन सड़क का निरीक्षण किया। ततपश्चात उन्होंने कोठी महल में नव निर्मित वीर भारत संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह संग्रहालय अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने पावर पाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी गई। एसीएस ने निर्देश दिए कि म्युजियम पूर्ण होने पर अधिक समय तक खुला रहे इस प्रकार की व्यवस्था की जाए। म्युजियम में आमजन तथा बच्चों को समझ में आए इस प्रकार संग्रहालय का निर्माण किया जाए। वीर भारत संग्रहालय की गुणवत्ता ठीक होना चाहिए। संग्रहालय रात्रि 10 बजे तक खुला रहे, यह सुनिश्चित करें, ताकि बाहर से आने वाले दर्शकों को भी किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इसके बाद एसीएस दुबे ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महाकाल रोड स्थित नव निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। यूडीए सीईओ संदीप सोनी ने पावर पाईंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से यूनिटी माल की विस्तार से जानकारी दी। दुबे ने निर्देश दिए की मॉल के पीछे क्षिप्रा नदी का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ हरिफाटक ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।
एसीएस संजय दुबे इसके बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महकाल के दर्शन किए। इस दौरान कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने एसीएस दुबे और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को शॅाल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद अधिकारियों ने श्री महाकाल मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने रामघाट का निरीक्षण किया। ततपश्चात अधिकारियों ने सिंहस्थ मेंला क्षेत्र का निरीक्षण कर सिंहस्थ के पूर्व होने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि कोठी महल के संरक्षण और पुन: उपयोग के लिए वीर भारत संग्रहालय का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। संग्रहालय में वीर भूमि का ऐतिहासिक प्रष्ठभूमि, वैदिक काल के वीर,मोर्य काल के वीर, गुप्त काल के वीर, मराठा साम्राज्य के वीर, संम्राट राजा विक्रमादित्य, पौराणिक काल की विरांगना, मध्यकालीन वीर, दक्षिण भारत के वीर, मध्यकाल के विरांगना जैसे अन्य वीरों की गैलरी सहित संग्रहालय में 16 महाजनपदों के गठन,मौर्य काल के योद्धाओं, गुप्त काल के वीरों, मध्यभारत के योद्धाओं, मध्यकाल की वीरांगनाओं, प्राचीन युद्धों के वीर,मराठा सम्राज्य के वीर, राजपुत साम्राज्य के वीर,स्वतंत्रता सैनानीयों के कार्यों का वीडियों/ग्राफिक्स/आडियों डीजिटल पैनल और इंटरएक्टिव स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
कर्क राशि: 22 अगस्त को सितारे बदल देंगे आपकी किस्मत!
होटल ग्रैंड निरवाना में हंगामा: नशे में धुत युवकों ने स्टाफ को पीटा व सात गिरफ्तार
मप्र के दौरे पर आए जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में तलाशी निवेश की संभावनाएं
Millie Bobby Brown ने अपनाया मातृत्व, पहले बच्चे का स्वागत किया
दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कौन सा है? जवाब जानकर आप हैरान रह जाएंगे